बुधवार, 30 मार्च 2011

कांग्रेस की बैठक में एकजूटता का आव्हान


संगठन सर्वोपरि, संगठन से बड़ा कोई नही - तिवारी

कांकेर:- ब्लाक कांग्रेस कमेटी कांकेर ग्रामीण की ग्राम माकड़ी में आयोजित बैठक में संगठन को मजबूज करने कांकेर ब्लाक को 16 सेक्टर में विभाजीत कर पदाधिकारियों को जिम्मेदारी दी गई। साथ ही केन्द्र सरकार की योजनाओं की निगरानी करने हेतु गठित कमेटी को दौरा कर जानकारी पे्रषित करने के निर्देश दिये गये। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष राजेश तिवारी ने कार्यकताओं को संबोधित करते हुए कहा संगठन की ताकत बड़ी ताकत होती है और संगठन से बड़ा कोई नही होता। इसलिए हम सब आपसी मतभेदों को भूलाते हुए संगठन की मजबूती के लिए कार्य करें। जिस क्षेत्र या गांव में आप रहते हैं वहां की जिम्मेदारी लेकर कार्यकर्ता काम करे तो संगठन मजबूत ही होगा।  इसी क्रम में बुथवार कार्यकताओं को जिम्मेदारी सौपी गई। वहीं राज्य सरकार के भ्रष्ट नीतियों के खिलाफ आवाज उठाने में हेतु एकजुट होने का आव्हॉन किया गया। केन्द्र सरकार की संचालित योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुचाने एवं उनका प्रचार-प्रसार करने पर विशेष जोर बैठक में कार्यकर्ताओं को दिया गया। सभी कार्यकर्ताओं ने अपने-अपने विचार प्रस्तुत किए एवं क्षेत्र में गहराते विद्युत संकट पर गहन चिन्तन मनन किए और राज्य सरकार की अदुरदॢशता का परिणाम निरूपित करते हुए राज्य सरकार को इसके लिए दोषी ठहराया। क्षेत्र में आये दिन बिजली बंद एवं वोल्टेज की समस्या को लेकर विद्युत मंडल के विरोध में प्रदर्शन करने का निर्णय लिया गया।  बैठक में मुख्य रूप से जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजेश तिवारी, पूर्व मंत्री शिव नेताम, जितेन्द्र सिंह ठाकुर, मनोज जैन, शहर अध्यक्ष नरेश बिछिया, ब्लाक अध्यक्ष नरोतम पटेल, जनपद उपाध्यक्ष हरनेक सिंह औजला,तरेन्द्र भंडारी, राकेश साहू, महेन्द्र यादव, रोमनाथ जैन, आशीष दत्ताराय, मुन्ना कुलदीप ,अजय यादव, जगन कुमार, अनिल जैन, पद्मा चन्द्राकर, स्वर्णलता सिंह, राजेश शर्मा ,संजय, मानसिंग, बृजलाल, रघुनाथ शोरी, शिवलाल मंडावी ,प्यार सिंह मंडावी, अनिता मंडावी, रामनंदन सिन्हा, जंगलसिंह, देवेन्द्र शर्मा, कुंवर सिंग शोरी, बुधियार बारला, गिरवर साहू, हेमलाल शोरी, चद्रकांत धु्रवा, माया कावड़े आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें