शनिवार, 5 मार्च 2011

कांग्रेसियों ने दी अर्जुन सिंह को श्रद्धांजलि



कांकेर :- कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व पूर्व केन्द्रीय मंत्री अर्जुन सिंह के असामायिक निधन होने पर जिला कांग्रेस कमेटी कांकेर के द्वारा कम्युनिटी हाल में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कांग्रेसजनो ने दो मिनट मौनधारण कर स्व. सिंह को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस अवसर पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजेश तिवारी ने कहा कि अर्जुन सिंह जी पार्टी एवं सरकार के विभिन्न पदों पर रहते हुए देश एवं कांग्रेस की सेवा की हैं। वे म.प्र. में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष, नेता प्रतिपक्ष, प्रदेश के मुख्यमंत्री, केन्द्र सरकार में मंत्री एवं अखिल भरतीय कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष रहे हैं। पंजाब के राज्यपाल के रूप में उन्होने लोगोंवाल समझौता करा कर पंजाब से आतंकवाद को समाप्त करने में अपनी अहम भूमिका निभाई थी। वे अल्पसंख्यक, पिछड़े तबके एवं सर्वहारा वर्ग के लिए अनेकों उल्लेखनीय कार्य किए हैं। तेन्दुपत्ता तोडऩे वाले मजदूरों को मालिकाना हक दिलाने तेन्दुपत्ते का सहकारीकरण उनके मुख्यमंत्री कार्यकाल की सबसे बड़ी उपलब्धी थी। श्री अर्जुन सिंह के निधन से पार्टी एवं देश को अर्पूणीय क्षति हुई हैं। श्रद्धांजलि सभा में प्रदेश प्रतिनिधि दिलीप खटवानी, जितेन्द्र सिंह ठाकुर, शहर कांग्रेस अध्यक्ष नरेश बिछिया, महिला कांग्रेस अध्यक्ष ग्रामीण श्रीमती स्वर्णलता सिंह, शहर अध्यक्ष श्रीमती झमित जैन, पार्षद यासीन कराणी, आलोक श्रीवास्तव, विजय यादव, डा. श्यामल दत्ताराय, राजेश शर्मा, ओमप्रकाश गिड़लानी, इसहाक अहमद, जितेन्द्र मोटवानी, ललित सिंह ठाकुर, वरलक्ष्मी ब्रह्मम, रोशन आरा, बिनेश ठाकुर आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे। 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें