सोमवार, 31 जनवरी 2011



राज्य सरकार किसान विरोधी

गांधी जी के पुण्यतिथि पर रविवार को कांग्रेस ने नरहरदेव मैदान में किया किसान सत्याग्रह। बैलगाड़ी में रैली निकालकर कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन।
जब से प्रदेश में भाजपा की सरकार बनी है तब से किसानो में हाहाकर मचा हुआ है। किसानों को समय पर खाद बीज नहीं मिल रहा। किसी तरह से किसान खून पसीना बहा फसल उगाता हैं तो उस फसल को खराब बताकर खरीदने से मना कर दिया जाता है। उक्त बाते प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष धनेंद्र साहू ने कांकेर में आयोजित किसान आंदोलन में प्रदेश की रमन सरकार पर निशाना साधते हुए कहा। उन्होंने कहा कि दूसरों का पेट भरने वाले किसानों को सरकार सम्मान की जिंदगी तो जीने नहीं दे रही है उल्टे शोषण कर रही है। प्रदेश की भाजपा सरकार किसानो की नहीं उद्योगपति पूंजीपतियों की सरकार बनकर रह गई है। बेमौसम बारिश से जो फसल खराब हुई है उसमें किसानों को मुआवजा मिलना चाहिए लेकिन मुख्यमंत्री खुद तो मुआवजा नहीं दे रहे हैं उल्टे केंद्र से मिलने वाली राहत को यह कहकर रोकवा दिए कि प्रदेश में महज ८ प्रतिशत धान ही खराब हुआ है। आंद्रप्रदेश में कांग्रेस सरकार किसानों को मुआवजा दे रही है तो उड़ीसा सरकार ने सात सौ करोड़ और मध्यप्रदेश सरकान ने प्रति हेक्टेयर ग्यारह हजार रुपए की राहत किसानो को दी है। प्रदेश की रमन सरकार को किसानों से कोई सरोकार नहीं है। भाजपा ने मतदाताओं को लुभाने के लिए घोषणा पत्र में किसानों को मुफ्त बिजली देने वादा किया था लेकिन चुनाव जीतते ही सरकार मुकर गई और अब तो किसानों के खेतों में मीटर लगवा रही है। केंद्र से १३ हजार करोड़ रुपए प्रदेश के विकास के लिए मिले हैं लेकिन यह राशि आम लोगों तक पहुंचने से पूर्व ही भाजपा नेता अपनी जेब गरम कर रहे हैं। रावघाट में पुलिस ने ग्रामीण सनरउराम को पहले फर्जी मुठभेड़ मेंं मार दिया और अपनी गलती छुपाने के लिए उसके परिवार वालों को नक्सली बताकर जेल में बंद कर दिया है। प्रदेश के कुछ शराब दुकानों को बंद करवा कर गांव-गांव में पुलिस के निगरानी में शराब बिक्री करवाया जा रहा है। किसानों के हित की लड़ाई की चिंगारी कांकेर में लगी है यह आग प्रदेश के हर जिले में फैलेगी।

शिक्षाकर्मी बनें ठेकेदार
सभा को संबोधित करते कोंटा विधायक कवासी लखमा ने रमन सरकार पर आरोपों की झड़ी लगाते कहा कि बस्तर के स्कूलों में बिलासपुर, रायपुर दुर्ग के शिक्षाकर्मी पढ़ाई नहीं करवाते बल्कि वे ठेकेदारी कर रहे हैं। सरकार ने उन्हें भवन बनाने की काम सौंप दिया है।
बच्चों की पढ़ाई का क्या होता होगा इसका अनुमान लगाया जा सकता है। रमन सरकार आम जनता से हमेशा झूठ बोलती हैं जबकि केंद्र सरकार प्रदेश के विकास के लिए हमेशा राशी देती है जिसका बंदरबाट भाजपा नेता करते हैं। सभा को पूर्व मंत्री गंगा पोटाई, पूर्व विधायक श्यामा धु्रवा, फूलो नेताम, जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजेश तिवारी ने भी संबोधित किया।

शुक्रवार, 28 जनवरी 2011

गांधी उद्यान में कांग्रेस ने किया ध्वजारोहण

कांकेर :-जिला कांग्रेस कमेटी के द्वारा आयोजित कार्यक्रम में गणतंत्र दिवस के अवसर पर ऐतिहासिक गांधी उद्यान में जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजेश तिवारी ने ध्वजारोहण कर जनता के नाम प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष धनेन्द्र साहू के संदेश का वाचन करते हुए कहा कि 125 वर्षों से देश के जन जन से जुड़ी कांग्रेस ही एकमात्र ऐसी संस्था हैं, जिसने विकास के कार्यों को गरीबों के अंति छोर तक पहुंचाने के लिए निष्ठापूर्वक कार्य किया हैं। केन्द्र सरकार के रूप में कांग्रेस आज भी देश एवं प्रदेशों को उन्नतिशील बनाने में जुटी हैं। केन्द्र में कांग्रेस के नेतृत्व की सरकार ने पुन: देश की बागडोर जब सम्भाली है, यूपीए की अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गांधी, प्रधानमंत्री डा. मनमोहन सिंह एवं युवा नेता राहुल गांधी के प्रयासों से देश तेजी से उन्नति की ओर बढ़ रहा है। इस अवसर पर मुख्य रूप से नपा अध्यक्ष पवन कौशिक, उपाध्यक्ष मनोज जैन, आशीष दत्तराय, दिलीप खटवानी, अब्दुल वहाब, श्यामल दत्तराय, ओमप्रकाश गिड़लानी, तिलक दुबे, स्वर्णलता सिंह, झमित जैन, सुनीता तिवारी, कल्पना जायसवाल, कांति नाग, मानकुंवर सोनी, रोशन आरा, वसुंधरा लाटिया, वरलक्ष्मी, पूजा बोरकर, पार्षद रीता चौरसिया, यासरीन कराणी, बाबा ठाकुर, रमेश गौतम, लक्ष्मण पुरी गोस्वामी, बलभद्र पुरी शंभूराम, आशा निषाद, इसहाक अहमद, मनोज जोशी, नरेश यादव, बिंदा धनकर, सरस्वती नायर, ज्योति साहू, सरोज मंडावी, आरती यादव, विमला यादव, अनुसुईया यादव, मोंगरा शर्मा, कमल शुक्ला, यास्मीन खान, रत्तूराम नेताम, नारायण पुरी, लीला नायक,अगसिया साहू आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।

कांग्रेस का किसान सत्याग्रह आन्दोलन 30 जनवरी को


पुलिस मुठभेड़ में मारे गये सनऊराम की दण्डाधिकारी जांच रिर्पोट सार्वजनिक हो : कांग्रेस 
कांकेर :- रावघाट थाना क्षेत्र के ग्राम निबरा निवासी सनऊराम की पुलिस मुठभेड़ में मारे जाने की कलेक्टर द्वारा कराई गई दण्ड़ाधिकारी जांच रिर्पोट को सार्वजनिक करने की मांग कांग्रेस ने की हैं। जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजेश तिवारी ने कहा कि रिर्पोट के खुलासे से दण्ड़ाधिकारी के समक्ष ग्रामीणों द्वारा दिये गये बयान से साबित हो जायेगा कि सनऊराम की हत्या की गई हैं। जिला कांग्रेस अध्यक्ष श्री तिवारी ने कहा कि जिले में अधिकारियों की मिलीभगत से धान खरीदी में 25 करोड़ से भी ज्यादा का घोटाला किया गया हैं। किसानों के धान को औनेपौने दामों में कोचिए खरीद रहे हैं और उसी धान को लेम्पस समितियों में बेचा जा रहा हैं। सरकार को किसानों से कितना धान खरीदा गया हैं उसकी सूची गांवों में प्रकाशित करना चाहिए, जिससे किसानों को पता चले की उनके नाम से कितने धान की खरीदी की गई हैं। सरकारी षडय़ंत्र के तहत ही किसानों के धान को खराब क्वालिटी बता कर रिजेक्ट किया जा रहा हैं। श्री तिवारी ने बताया कि किसानों की विभिन्न समस्याओं एवं सनऊराम की फर्जी मुठभेड़ की सीबीआई जांच सहित अनेक मांगों को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा 30 जनवरी महात्मा गांधी जी की पुण्यतिथि पर किसान सत्याग्रह आन्दोलन का आयोजन किया जा रहा हैं। रैली दोपहर 12 बजे नरहरदेव स्कूल के मैदान से निकलेगी एवं कलेक्ट्रेट में महामहिम राजयपाल के नाम से कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा जायेगा। जिला स्तरीय इस आन्दोलन में प्रदेश के नेताओं को भी आमंत्रित किया गया हैं। इस आयोजन की सफलता हेतु जिले में कांग्रेस कार्यकर्ता गांव गांव में किसानों की बैठक लेकर जोरशोर से तैयारी कर रहे हैं। 

गुरुवार, 27 जनवरी 2011

सड़क खोदकर करेंगे खेती


मुआवजे की मांग को लेकर किसानों ने प्रशासन को दिया एक सप्ताह का अल्टीमेटम
ग्राम पंडरीपानी से बरदेभाटा मार्ग के मध्य मिनी बाइपास सड़क बनाई जा रही है। दो वर्ष पूर्व प्रारंभ हुए इस सड़क निर्माण में बड़ी संख्या में बरदेभाटा वार्ड तथा ग्राम पंडरीपानी के किसानों की जमीन उपयोग में ली गई तथा उसमें खड़े हरे भरे दर्जनों पेड़ों को काट दिया गया। प्रशासन ने जमीन अधिग्रहण की सूचना तो निकली लेकिन बिना अधिग्रहण किए सड़क का निर्माण कार्य प्रारंभ करवा दिया गया। दो वर्षों से चल रहा निर्माण कार्य अब पूर्ण होने को है लेकिन किसानों की भूमि के अधिग्रहण तथा मुआवजे का कोई अतापता नहीं है।

कई बार मुआवजे की मांग कर चुके किसानों ने सोमवार को कलेक्टर से भेंट कर तत्काल जमीन अधिग्रहण कर मुआवजा प्रदान करने की मांग की। किसानों ने कहा कि सप्ताह भर में कार्रवाई नहीं हुई तो वे सड़क खोद कर खेती कार्य शुरू कर देंगे। कलेक्टर को एनके खाखा को सौंपे ज्ञापन में किसानों ने कहा कि सेतु विभाग द्वारा पंडरीपानी बरदेभाटा के मध्य पुल तथा सड़क का निर्माण किया जा रहा है। जिन किसानों की भूमि में निर्माण कार्य चल रहा है उसके अधिग्रहण की कार्रवाई तथा किसानों से सहमति लिए बिना ही कार्य प्रांरभ कर दिया गया। संबंधित भूमि में खड़े 55 पेड़ों को भी काट दिया गया। शिकायत पुलिस में भी की गई लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। दो वर्षों से किसान जमीन तथा वृक्षों के मुआवजे के लिए भटक रहे है। विभाग ने पूर्व में भूमि अधिग्रहण की घोषणा की थी लेकिन बाद में उसमें परिवर्तन कर दिया गया। वर्तमान में कुछ किसानों की अधिक जमीन निर्माण के नाम पर ले ली गई जिसका पुन: नाप होना चाहिए। मुआवजे की कार्रवाई के लिए किसानों ने कलेक्टर को अल्टीमेटम देते हुए कहा कि एक सप्ताह के अंदर कार्रवाई नहीं हुई तो वे अपने भूमि में बनी सड़क को खोद देंगें तथा उसमें कृषि कार्य प्रारंभ कर देंगें जिसकी जवाबदारी जिला प्रशासन की होगी। इस दौरान जिला कार्यालय में प्रभावित किसानों में विष्णुनाग, बृजलाल, छबिलाल, पंचम मंडावी, संतराम नाग, गोदावरी, जानकी बाई, बिसवासा के अलावा जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष राजेश तिवारी, तरेंद्र भंडारी आदि मौजूद थे।

सोमवार, 24 जनवरी 2011

नक्सल प्रभावित गांवों में भाजयुमो तिरंगा फहरा अपनी देशभक्ति साबित करे


कांकेर :- भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं में देशभक्ति का इतना जुनुन है और वे सच्चे देशभक्त हैं तो वे जम्मू कश्मीर के श्रीनगर के लाल चौक में तिरंगा फहराने की बजाय बस्तर संभाग के किसी भी नक्सल प्रभावित गांवों में जाकर तिरंगा झण्ड़ा फहरा कर अपनी देशभक्ति, राष्ट्रभक्ति की भावना का परिचय दे। वैसे भी छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी की सरकार है, किन्तु बस्तर के आधे से अधिक हिस्से में नक्सलियों की सरकार चल रही हैं। जिनके फरमान पर अनेक शासकीय भवनों, स्कूलों में तिरंगा झण्ड़ा फहराने की बजाय काला झण्ड़ा फहराया जाता हैं। जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजेश तिवारी ने भाजयुमों कार्यकर्ताओं को चुनौती देते हुए कहा कि नक्सल प्रभावित गांवों में जाकर अपनी देशभक्ति दिखाने में कामयाब होते है तो जिला कांग्रेस की ओर से उनका अभिनन्दन किया जायेगा। 
जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजेश तिवारी ने भाजपा युवा मोर्चा द्वारा गणतंत्र दिवस को राजनैतिक रंग देने की कड़े शब्दों में निन्दा करते हुए कहा कि भाजपा के नेता देशभक्ति का ढ़ोंग कर रहे है, जिस राजनैतिक पार्टी के नेता व कार्यकर्ता देश की आजादी की लड़ाई में कभी तिरंगा झण्ड़ा लेकर नही चले, जिस राजनैतिक पार्टी के नेताओं ने देश की आजादी के लिए अपने प्राणों की आहूति नही दी, जिस पार्टी के नेता देश को धर्म व जाति के नाम पर बांटने का काम करते हैं, जिस विचारधारा के लोगों ने महात्मा गांधी की हत्या की हो, उस पार्टी के कार्यकर्ताओं के द्वारा गणतंत्र दिवस 26 जनवरी को देश भर से युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं को श्रीनगर के लाल चौक में एकत्रित करके अपने आप को देशभक्त साबित करना चाहते हैं। ऐसी यात्रा निकाल कर भाजपा कार्यकर्ता अपनी पार्टी के माथे में लगे स्वतंत्रता आन्दोलन में भाग नही लेने का कलंक ना ही धो पायेगें और ना ही इतिहास बदल पायेगें। राजेश तिवारी ने कहा कि भाजपा नेताओं को उनकी पार्टी द्वारा शासित प्रदेश के नक्सल प्रभावित इलाके में स्वतंत्रता दिवस और गणतंत्र दिवस के अवसर पर राष्ट्र ध्वज नही फहराये दिये जाने पर क्या शर्म महसूस नही होती। भाजपा को तिरंगा यात्रा निकालना है तो वे छत्तीसगढ़ में निकाले और अपनी सरकार द्वारा दिये गये सुरक्षा घेरे में रहकर नक्सल प्रभावित प्रत्येक गांवों में जाकर तिरंगा झण्ड़ा फहरायें, तभी उनकी यात्रा राजनैतिक ना होकर वास्तविक होगी।

रविवार, 23 जनवरी 2011

नेता जी सुभाषचंद्र बोस का कांग्रेसियों ने किया नमन


कांकेर :- कांग्रेस द्वारा चलाये जा रहे जाग जनता जाग सरकार अभियान के तहत कांग्रेसजनो ने अन्नपूर्णापारा वार्ड में जनसंपर्क एवं सभा का आयोजन किया एवं आज नेता जी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर कांग्रेसजनो ने उनके छायाचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर पुण्य स्मरण किया। 
जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजेश तिवारी ने इस अवसर पर कहा कि नेता जी सुभाष चन्द्र बोस ने देश को आजाद कराने के लिए आजाद हिंद फौज का गठन कर अंग्रेजों को भारत से बाहर करने में अपनी मुख्य भूमिका निभाई थी। सुभाष बाबू ने देश के जवानों को नारा दिया था कि तुम मुझे खून दो मैं तुम्हे आजादी दुंगा। उनके इस आव्हान पर देश के अनेक युवा आजादी की लड़ाई में अपने प्राणों का बलिदान कर दिया था। आज देश को सुभाष चंद्र बोस जैसे नेता की जरूरत है जो देश को भ्रष्ट्राचार, आतंकवाद जैसे खतरों से निजात दिला सके। श्री तिवारी ने कहा कि आज किसान परेशान हैं, प्रदेश सरकार किसानों की समस्याओं की ओर कोई ध्यान नही दे रही हैं। किसानों, मजदूरों एवं गरीब जनता की समस्या को लेकर कांग्रेस महात्मा गांधी जी की पुण्य तिथि 30 जनवरी को सत्याग्रह आन्दोलन का आयोजन कर जिला स्तरीय रैली करेगी। 
आज के कार्यक्रम में प्रमुख रूप से आशीष दत्ताराय, ब्लाक कांगे्रस अध्यक्ष नरोत्तम पटेल, महिला कांग्रेस अध्यक्ष स्वर्णलता सिंह, पार्षद विजय यादव, यासीन कराणी, कृष्णकुमार अत्री, जितेन्द्र सिंह ठाकुर, राजेश शर्मा, जनपद सदस्य तरेन्द्र भंडारी, महेन्द्र यादव, इसहाक अहमद, ललित ठाकुर, लक्ष्मणपुरी गोस्वामी, पूजा बोरकर, रोशन आरा, वरलक्ष्मी ब्रह्मम, आशा निषाद, पद्मा चन्द्राकर, तरूण सोनी, महेन्द्र ठाकुर, अश्वनी पाण्डे, आनंद मोहन, सुनील यादव एवं काफी संख्या में वार्डवासी उपस्थित थे। 

मंगलवार, 18 जनवरी 2011

केन्द्र सरकार की योजनाओं पर निगरानी रखने समिति का गठन

कांकेर :- प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अनुसंशा पर प्रदेश में चल रही केन्द्र सरकार की योजनाओं के क्रियान्वयन पर निगरानी रखने के लिए जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा जिला एवं ब्लाक स्तर पर निगरानी समिति का गठन किया गया हैं। जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजेश तिवारी ने कहा कि निगरानी समिति के द्वारा महात्मा गांधी राष्ट्रीय रोजगार गारंटी योजना, सर्व शिक्षा अभियान, राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन, इंदिरा आवास योजना, राजीव गांधी ग्रामीण विद्युतिकरण, प्रधानमंत्री ग्राम सडक़ योजना, आम आदमी बीमा योजना, राजीव गांधी पेयजल मिशन, राजीव गांधी ग्रामीण शिक्षा मिशन, राष्ट्रीय परिवार सहायता योजना, आंगनबाड़ी पोषण आहार योजना, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, वृद्धा पेंशन योजना, सूचना का अधिकार, वनभूमि पट्टा वितरण योजना,  राष्ट्रीय स्वास्थ्य बीमा योजना, जवाहरलाल नेहरू राष्ट्रीय शहरी नवीकरण, भारत निर्माण योजना की निगरानी करेगें। इस समिति में ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष, पूर्व विधायक, सांसद, जिला पंचायत, जनपद पंचायत , नगर पालिका एवं नगर पंचायत के कांग्रेस समर्थित सदस्य पदेन, मोर्चा संगठन के अध्यक्ष सदस्य होगें। 
जिला स्तरीय निगरानी समिति :- जितेन्द्र सिंह ठाकुर, दिनेश जायसवाल, रामबाबू पांडे, मानक दरपट्टी, भुनेश्वर नाग, आशीष दत्तराय, बसंत यादव, मेरसिंह दुग्गा, अभिजित भट्टाचार्य, श्रीमती कांति नाग, चन्द्रकांत धु्रवा, श्रीमती माण्डवी दीक्षित, गिरवर साहू, कैलाश खत्री, पुरूषोत्तम पाटिल, सुतेन नामदेव, महेन्द्र यादव।
ब्लाक स्तरीय समिति :- 
कांकेर (ग्रामीण) :- रोमनाथ जैन, मैनूराम कावड़े, श्रीमती पद्मा चंद्राकर, बुधियार बारला, प्यार सिंह मण्डावी, उमेश साहू, यशवंत दर्रो, मुन्ना कुलदीप, जंगल सिंह ठाकुर, रघुनाथ कुमेटी, रामाधार सिंहा, शिवलाल मण्डावी, गनपत साहू, हरीराम, कोमल शोरी, सुशीला नेताम। 
नरहरपुर:- अजय ठाकुर, श्रीमती तारा ठाकुर, भीखम शोरी, सुकलाल शोरी, रामाधार कुलदीप, मोती साहू, हिन्छाराम मण्डावी, रामाधीन नेताम, महेश साहू, हिम्मत स्वर्ण, महेश साहू, केशरीचंद जैन, रोहन सिन्हा, रोहिदास शोरी, श्रीचन्द मण्डावी, हृदयराम मरकाम, रामप्रसाद शोरी, धर्मेन्द्र सेन।
चारामा :- धर्मेन्द्र मेहता, शिवाराम जुर्री, रजमन धु्रवा, उदय सलाम, दुखुराम मण्डावी, मयाराम साहू, राजेश सोनकर, अंजोर सिंह, राजेन्द्र सलाम, अंगदराम सिंहा, कुन्दन दर्रो, महेन्द्र नायक, जगमोहन ग्रेवाल, चैतुराम डहरिया, जितेन्द्र साहू।
भानुप्रतापपुर :- कुंवरसिंह पुजारी, रामनारायण जुर्री, देवबती रावटे, ललित सिंह ठाकुर, रूखशाद खान, तिजऊराम हिडको, अकरम कुरैशी, प्रदीप मण्डावी, रमेश पांडे, विश्राम गोटी, शिवलाल माहला, कमलेश चोपड़ा, सुरेश सचदेव।
दुर्गूकोंदल :- रैन सिंह कांगे, तुलसीराम निषाद, ढ़ाल सिंह पात्र, दिनेश खगेल, तोरण दुगा, पंड़ी नरेटी, दयाराम नरेटी, रंभूराम समरथ, मुन्ना ङ्क्षसहा, गोविन्दराम कोमरे, बुदेश राम नेताम, नन्दूराम दर्रो।
कोयलीबेड़ा :- शांति सिकदार, बिसुनपद दास, उत्पल दास, निरंजन ढ़ाली, रूपचंद मण्डल, रतनदास, अखिल हीरा, सचित राय, विकास मण्डल, अनिल गुहा, सुभाष विश्वास गनपत राम नाग।
अंतागढ़ :- विश्राम सिंह गावड़े, शकुंतला धनेलिया, रविन्द्र नायक, मनोज दुज्गा, कुबेर चुरपाल, बद्री गावड़े, कुंवरसिंह नायक, रामसेवक पेकरा, राजेन्द्र सलाम, मेघनाथ धु्रव,किशोर मरकाम।
कांकेर शहर:-  इसहाक रिजवी, मनोज जोशी, अजय सिंह, भुनेश्वर नाग, वरलक्ष्मी ब्रम्हम, पूजा बोरकर, आशा निषाद, आनन्द मोहन, बुन्देश्वर भंडारी।

रविवार, 16 जनवरी 2011

जनता को जगाने कांग्रेस की मोटर सायकल रैली निकली


कांकेर :- जिला कांग्रेस कमेटी के द्वारा चलाये जा रहे जाग जनता-जाग किसान अभियान के तहत आज शहर के मुख्य मार्ग में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मोटर सायकल रैली निकाली। नरहरपुर नगर पंचायत के उपाध्यक्ष चुनाव में पीठासीन अधिकारी बीएस उयके पर प्रजातंत्र की हत्या  करने का आरोप लगाते हुए कांग्रेस ने पुतला बना कर शहर में घुमाया एवं रैली के अंत में पुराने बस स्टैंड में जूतों से पीटाई की। बाद में पुलिस ने पुतले को अपने कब्जे में ले लिया।
जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजेश तिवारी ने कहा कि नरहरपुर नगर पंचायत में उपाध्यक्ष चुनाव में भाजपा के इशारे पर पीठासीन अधिकारी ने अध्यक्ष को मतदाधिकार से वंचित कर प्रजातंत्र की हत्या करने का काम किया हैं। किसी भी व्यक्ति को मताधिकार से वंचित करना आपराधिक कार्य हैं। ऐसे अधिकारी को तत्काल निलंबित कर उसके विरूद्ध आपराधिक प्रकरण दर्ज करना चाहिए एवं पुन: चुनाव कराने की मांग की।
कांग्रेस की ओर से आरोप लगाया गया है कि अधिकारियों की मिली भगत से सहकारी समितियों में किसानों की धान की खरीदी ना कर व्यापारियों के धान को किसानों के नाम से खरीदा जा रहा हैं। प्रदेश की नगरीय क्षेत्रों की जनता पर समेकित एवं जलकर में वृद्धि कर आम जनता के ऊपर बोझ डालने का काम किया जा रहा हैं। ऊपर से राज्य शासन बिजली की दरों में वृद्धि का प्रस्ताव कर गरीब जनता पर बोझ डालने का काम करने जा रही हैं। राजेश तिवारी ने कहा कि आम जनता को जगाने के लिए जाग जनता जाग किसान अभियान के माध्यम गांव गांव में जागृति लाने का काम किया जायेगा।
कांग्रेस की मोटर सायकल रैली में जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजेश तिवारी, नगर पालिका अध्यक्ष पवन कौशिक, उपाध्यक्ष मनोज जैन, प्रदेश प्रतिनिधि जितेन्द्र सिंह ठाकुर, युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष आलोक श्रीवास्तव, उपाध्यक्ष आकाश राव, एनएसयूआई जिलाध्यक्ष ब्रम्हा ठाकुर, पार्षद यासीन कराणी, कृष्ण कुमार अत्री, विजय यादव, शहर कांग्रेस अध्यक्ष नरेश बिछिया, ईसहाक अहमद, मतीन खान राजेश शर्मा, जितेन्द्र मोटवानी, लक्ष्मणपुरी गोस्वामी, अजय सिंह, सुरेश सोनी, मुकेश खटवानी, राजेन्द्र ठाकुर, मोनू ठाकुर, ललित सिंह ठाकुर, शीतल यादव, अमित सलाम, शेखर सलाम, संजय पटेल, बंटी यादव, शेष गजबिए, नीरज शर्मा, पप्पू शर्मा, बंटी शर्मा, मनीष यादव, नरसिंह यादव, यशवंत बेसरा, शफीक खान, सुमीत यादव, आकाश ठाकुर, रवि यादव, विनोद हिरवानी, शादाब खान आदि कार्यकर्ता शामिल थे।

सोमवार, 10 जनवरी 2011

बड़े राईस मिलर्स के इशारे पर जिले में हो रही धान खरीदी : कांग्रेस

कांकेर :- कांग्रेस ने सरकार पर आरोप लगाया है कि जिला प्रशासन के द्वारा बड़े राईस मिलर्स के इशारे पर धान खरीदी का कार्य किया जा रहा हैं। धान खरीदी केन्द्रों में उन्ही धान को खरीदा जा रहा हैं जिसे राईस मिलर्स पास कर रहे हैं, इस कार्य में धान खरीदी से जुड़े अधिकारी राईस मिलर्स को सहयोग प्रदान कर रहे हैं। यही कारण है कि खरीदी केन्द्रों से धान का ऊठाव नही हो पा रहा हैं जिससे धान का भंडार खरीदी केन्द्रों में लगता जा रहा हैं। किसान खरीदी केन्द्र तक अपना धान ना सके इसके लिए प्रदेश सरकार के द्वारा सहकारी समितियों को बारदाना उपलब्ध कराने से मना कर दिया हैं, जिन किसानों के पास बारदाने नही है वे अपने धान को बेचने खरीदी केन्द्र तक नही ला पा रहे हैं। इस कारण भी किसानों के धान की खरीदी नही हो पा रही हैं। 
जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजेश तिवारी के नेतृत्व में कांग्रेस का एक दल जिसमें पूर्व मंत्री श्रीमती गंगा पोटाई, नगर पालिका के उपाध्यक्ष मनोज जैन, पूर्व उपाध्यक्ष जितेन्द्र सिंह ठाकुर, गिरवर साहू, राजेश शर्मा, यासीन कराणी, सुरेश सोनी, जितेन्द्र मोटवानी, नन्दकिशोर राठी, शामिल थे कांकेर, बारदेवरी एवं कोदागांव के धान खरीदी केन्द्रों का निरीक्षण किया। कांग्रेस दल ने खरीदी केन्द्रों के निरीक्षक  के बाद आरोप लगाया है कि धान खरीदी केन्द्रों में अनियमितता बरती जा रही हैं। जिसके कारण अच्छे किस्म के धान की भी खरीदी नही की जा रही हैं। इसके लिए लेम्पस समिति डीएमओ के ऊपर एवं डीएमओं के द्वारा लेम्स समिति के ऊपर धान नही खरीदने का आरोप लगाया जा रहा हैं। इनके विवाद के कारण देवरी लेम्पस के अन्तर्गत आने वाले खरीदी केन्द्र बार देवरी, कोदागांव, तालाकुर्रा, पोटगांव आदि गांवों में खरीदी का कार्य बंद हो गया हैं। इन गांवों के किसान जिला प्रशासन के पास आकर अपनी परेशानी बता चुके हैं। किसान कड़ाके की पड़ रही इस ठण्ड में भी धान खरीदी केन्द्रों में कई कई दिनों से अपने धान को लेकर बैठे है किन्तु उनकी बातों को सुनने वाला कोई नही हैं और ना ही उनके धान का तौल हो रहा हैं। 
इस संबंध में जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजेश तिवारी बताया कि हमारे द्वारा कलेक्टर एवं जिला विपणन अधिकारी से किसानों की समस्या को लेकर चर्चा की हैं। कलेक्टर ने सोमवार तक पुन: धान खरीदी प्रारंभ करने का आश्वासन दिया हैं। श्री तिवारी ने कहा पूरे जिले के किसान परेशान है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के द्वारा लगातार प्रदेश सरकार का ध्यान किसानों की समस्या की ओर दिलाया जा रहा हैं बावजूद इसके रमन सरकार कुंभकर्णी नींद में हैं। जिला कांग्रेस के द्वारा पूरे जिले के धान खरीदी केन्द्रों में प्रदर्शन करेगी एवं किसानों में जन जागरण पैदा करके जनवरी माह के अंतिम सप्ताह में विशाल उग्र आन्दोलन करेगी। 

शनिवार, 8 जनवरी 2011

जिला कांग्रेस कमेटी ने विभिन्न मांगों को लेकर गुरुवार को चक्काजाम किया






जिला कांग्रेस कमेटी ने विभिन्न मांगों को लेकर गुरुवार को एक दिवसीय धरना प्रदर्शन करते हुए जिला सहित तथा सभी ब्लाक मुख्यालय में चक्काजाम किया। जिला मुख्यालय में चक्काजाम कर रहे कांगे्रसियों पर पुलिस ने हल्का बल प्रयोग भी किया। सड़क किनारे कांग्रेसियों तथा पुलिस प्रशासन के मध्य काफी देर तक मान मनौव्वल के बाद नोंक झोंक भी हुई।


चक्काजाम में डटे आंदोलनकारियों को गिरफ्तार कर थाना भी लाया गया, लेकिन बिना किसी पर मामला दर्ज किए उन्हें छोड़ दिया गया। थाने से रिहाई के बाद प्रतिनिधिमंडल ने जिला प्रशासन को ज्ञापन भी सौंपा। जिला कांग्रेस कमेटी ने किसानों की धान खरीदी, मुआवजा तथा फर्जी मुठभेड़ की सीबीआई जांच की मांग करते गुरुवार को जिला सहित ब्लाक मुख्यालय में धरना प्रदर्शन किया। जिला मुख्यालय में कांग्रेसियों ने पुराने बस स्टैंड में सभा की तथा दोपहर दो बजे नया बसस्टैंड चौक पर नेशनल हाईवे में चक्काजाम किया। शुरूआती कुछ मिनटों तक तो चक्काजाम शांति पूर्ण रहा इसके बाद पुलिस का बल वहां पहुंच गया। पुलिस ने पहले तो सड़क पर बैठे आंदोलनकारियों को हटाना चाहा लेकिन आंदोलनकारी नहीं माने तो पुलिस ने उन्हें बलपूर्वक हटाने लगी। इसके बाद भी आंदोलनकारी नहीं उठे तो पुलिस ने बल प्रयोग किया। इस दौरान आंदोलनकारियों तथा पुलिस बल के बीच धक्कामुक्की भी हुई।आंदोलनकारियों को नेशनल हाईवेे से खदेड़ कर जिला कार्यालय मार्ग में एकत्रित किया गया। चक्काजाम बंद करने जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजेश तिवारी को एसडीओपी मुकेश ठाकुर ने काफी मनाया लेकिन वे नहीं माने। तिवारी का कहना था कि हमें शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने दे या फिर गिरफ्तार करें। दोपहर दो बजकर 10 मिनट से प्रारंभ हुआ यह सिलसिला आधे घंटे तक चलता रहा। इसके बाद पुलिस ने प्रतिनिधिमंडल सहित दो दर्जन लोगों को पुलिस की दो गाडिय़ों में भर कर थाने ले आई। कांकेर से गुजर रहे प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री सुभाष शर्मा भी थाने पहुंचें। प्रदर्शन में दिलीप खटवानी, आशीष दत्ताराय, यासीन कराणी, पुरूषोत्तम पाटिल, राजा देवनानी, तरेंद्र भंडारी, आलोक श्रीवास्तव, नरेश ठाकुर, आकाश राव, ललित ठाकुर, सुरेश सोनी, ओमप्रकाश गिडलानी, नरेश बिछिया, दिनेश जायसवाल, राजेश शर्मा, अजय सिंह, महेंद्र यादव, रोमनाथ जैन, इसहाक अहमद, संतकुमार रजक, स्वर्ण लता सिंह, पूजा बोरकर, झमित जैन, कांति नाग, ज्योति साहू, पूजा बोरकर, वर लक्ष्मी, सरस्वती नायडू उपस्थित थे।


एक घंटा चक्काजाम
भानुप्रतापपुर& जिला कांग्रेस के आहवान पर ब्लाक कांग्रेस ने राज्य सरकार के विरुद्ध किसानों के शोषण एवं अन्य मंागों को लेकर नगर के मुख्य चौक पर एक-दूसरे का हाथ थामें चारों ओर से चौक को घेर लिया। ब्लाक कांग्रेस के इस प्रदर्शन से चारों मुख्य मार्गों पर एक घंटे तक यातायात बाधित रहा और बड़ी संख्या में वाहनों की कतार सड़क किनारे लग गई। चक्काजाम के चलते यात्रियों को भारी कठिनाईयों का सामना करना पड़ा। प्रदर्शन पश्चात जनहित के मांगों को लेकर राज्यपाल के नाम ज्ञापन एसडीएम को सौंपा गया। विश्राम गृह के समक्ष कांग्रेसजनों ने राज्य सरकार के विरुद्ध धरना नारेबाजी की। कांग्रेस ने कहा कि असमय वर्षा ने किसानों को हिलाकर रख दिया है। सरकार पूर्णत: धान खरीदे, बोनस दे, मुआवजा दे। आंदोलन का नेतृत्व पार्टी ब्लाक अध्यक्ष विमला ठाकुर, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष मानद दरपट्टी सहित अन्य नेताओं ने किया। प्रदर्शन में बेला ठाकुर, ललित ठाकुर, कमलेश चोपड़ा, पूर्णचंद्र पाढ़ी, राजकुमार ठाकुर, पंकज वाधवानी, तुषार ठाकुर, विजय, सुरेश सचदेव, सुरेश पंजवानी, सुनील पाढ़ी, विजय लक्ष्मी ठाकुर सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित थे।

राज्य सरकार को कोसा
नरहरपुर& ब्लाक कांग्रेस कमेटी ने नए बस स्टैंड के निकट धरना प्रदर्शन किया। धरना प्रदर्शन में कांग्रेसजनों ने राज्य सरकार को जमकर कोसा। धरना प्रदर्शन पश्चात नए बस स्टैंड चौंक में चक्काजाम किया गया। जाम के चलते एक घंटा तक मार्ग बाधित रहा। चक्काजाम के पश्चात ब्लाक अध्यक्ष के नेतृत्व ने विभिन्न मांगों का ज्ञापन तहसीलदार को सौंपा। ज्ञापन में जिला कांग्रेस की मांग की तरह मांगों का उल्लेख किया गया था। ब्लाक अध्यक्ष परदेषी निषाद, मांडवी दिक्षित, चंद्रकांत धु्रव, हिम्मत स्वर्ण, मोतीराम साहू, रामाधर कुलदीप, मनबोधन साहू, दिनेश पटेल, गुमान सिंह ठाकुर, महेश साहू, पुरूषोत्तम सिन्हा, गोवर्धन जैन,नाथुराम निषाद, टेकश्वर सिन्हा , जगदीश धु्रव के साथ बड़ी संख्या में कांग्रेस जन मौजूद थे।

बुधवार, 5 जनवरी 2011

धान खरीदी मुद्दे पर कांग्रेस करेगी 6 जनवरी को ब्लाक मुख्यालय में चक्काजाम


कांकेर :- किसान हमारे अन्नदाता हैं, किन्तु वे ही अन्नदाता आज मुसिबतों से घिरा हुए हैं। जब हमारे अन्नदाता ही सुखी नही रहेगें तो आम जनता कैसी सुखी रह सकती हैं। उन्हे खाने को अन्न कहां से मिलेगा? प्रदेश सरकार किसानों के धान की फसल की हुई क्षति का मुआवजा प्रदान नही कर रही हैं। प्राकृतिक आपदा के कारण धान की फसल खराब हुई हैं जिसकी खरीदी प्रदेश सरकार को करना चाहिए। ऐसी स्थिति में किसान के सामने आत्महत्या करने के अलावा दूसरा रास्ता नही बचेगा। उक्त उद्गार व्यक्त करते हुए जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजेश तिवारी ने जिले के नागरिकों, व्यापारी बन्धुओं, मजदूर एवं किसानों से कांग्रेस द्वारा आयोजित 6 जनवरी के चक्काजाम आन्दोलन को समर्थन प्रदान करते हुए स्वस्फूर्त अपने वाहनों को एक धण्टा सडक़ों पर खड़ा कर चक्काजाम करने की अपील की हैं।
जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजेश तिवारी ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री किसानों के एकएक दाने धान को खरीदने की बात तो कर रहे हैं किन्तु प्रदेश सरकार किसानों के धान की खरीदी ना कर उसे खराब क्वालिटी का बता कर रिजेक्ट कर रही हैं। और नाही फसलों की हुई क्षति का आंकलन करा कर मुआवजा ही प्रदान कर रही हैं। एक प्रकार से प्रदेश के मुख्यमंत्री किसानों के साथ धोखा कर रहे हैं। श्री तिवारी ने कहा कि भाजपा सरकार की गलत नीतियों के कारण प्रदेश में नक्सलवाद की समस्या दिनों दिन बढ़ती जा रही हैं। बेकसुर आदिवासी मारे जा रहे हैं या फर्जी मामलों में गिरप्तार किया जा रहा हैं। नक्सल प्रभावित क्षेत्र में ग्रामीणों का जीना मुहाल हो गया हैं। उसका ताजा उदाहरण रावघाट थाना क्षेत्र के ग्राम निबरा निवासी सनऊराम की फर्जी मुठभेड़ बता कर हत्या एवं ईनामी नक्सली बता कर निर्दोष आदिवासी ग्रामीण को गिरफ्तार कर प्रताडि़त करने एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों के विरूद्ध फर्जी मामले गढ़ा जा रहा हैं। इस पूरे प्रकरण की सीबीआई से जांच करानी चाहिए। 
जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजेश तिवारी ने जिले के समस्त नागरिकों से अपील की है  कि जिला कांग्रेस द्वारा 6 जनवरी को सरकार को चेताने के लिए जिला व ब्लाक मुख्यालय में किए जा रहे एक धण्टे का सांकेतिक चक्काजाम आन्दोलन का समर्थन करते हुए स्वत: अपने वाहनों को दोपहर 2 से 3 बजे तक सडक़ों पर खड़ा रख कर आन्दोलन का समर्थन करें।