गुरुवार, 30 दिसंबर 2010

धान खरीदी मुद्दे पर कांग्रेस करेगी 6 जनवरी को ब्लाक मुख्यालय में चक्काजाम


कांकेर :- जिला कांग्रेस कमेटी की प्रबंधकारिणी समिति की बैठक में किसानों के एकएक दाने धान की खरीदी करने, फसलों को हुए नुकसान का मुआवजा प्रदान करने, रावघाट थाना क्षेत्र के ग्राम निबरा निवासी सनऊराम की फर्जी मुठभेड़ बता कर हत्या करने वाले रावघाट थाना प्रभारी एवं अन्य पुलिस कर्मचारियों के विरूद्ध हत्या का मामला दर्ज करने, व ईनामी नक्सली बता कर सिताय बाई व अन्य सहित आदिवासी ग्रामीण को गिरफ्तार कर प्रताडि़त करने आदि मुद्दों को लेकर 6 जनवरी को जिले के समस्त ब्लाक मुख्यालय में अपरान्ह 2 से 3 बजे तक सांकेतिक एक धण्टें का जक्काजाम करने का निर्णय लिया गया।
जिला कांग्रेस की बैठक में कांग्रेसजनो ने कहा कि जिले में वर्षा के कारण किसानों के फसलों का नुकसान हुआ हैं, किन्तु लेम्प समिति द्वारा उस धान को रिजेक्ट किया जा रहा हैं, जिसके कारण किसान अपने कर्ज पटाने की स्थिति में नही हैं। प्रदेश सरकार किसानों के फसलों का हुए नुकसान का मुआवजा भी नही दे रही हैं। कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने इस बात पर भी चिंता जताई कि जिले में पुलिस आदिवासियों को प्रताडि़त कर रही हैं, कहीं पर फर्जी मुठभेड़ दर्शाया जा रहा हैें इसके विरूद्ध आवाज उठाने वाले परिजनों को भी पुलिस ईनामी नक्सली घोषित कर गिरफ्तार कर रही हैं।
जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजेश तिवारी ने जिले के कहा कि नवंबर माह में सनऊराम की पत्नि ने कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक से रावघाट थाना प्रभारी के विरूद्ध शिकायत कर फर्जी मुठभेड़ की जांच की मांग की थी। कलेक्टर ने दण्ड़ाधिकारी जांच के आदेश दिये थे। सिताय बाई एवं अन्य ग्रामीणों को ईनामी नक्सली घोषित कर उन्हे गिरफ्तार कर लिया गया हैं। अगर वे लोग पूर्व से ही ईनामी नक्सली थे तो जब सिताय बाई व अन्य ग्रामीण कलेक्टर एवं एसपी के पास शिकायत करने आये तो उन्हे गिरफ्तार क्यों नही किया गया। ऐसे अनेकों फर्जी मामले बना कर आदिवासियों को पुलिस के द्वारा प्रताडि़त करने का काम किया जा रहा हैं। जिसका कांग्रेस विरोध करेगी।
बैठक को जिला कांग्रेस के महामंत्री मानक दरपट्टी, आशीष दत्तराय, बिरेश ठाकुर, कांति नाग, सियो पोटाई, थानसिंह नरेटी, भुनेश्वर नाग, बसंत यादव, धर्मेन्द्र नेताम, नरोत्तम पटेल, परदेशी निषाद, अखिलेश चंदेल ने संबोधित किया। बैठक में विशेष रूप से नगर पालिका अध्यक्ष पवन कौशिक, उपाध्यक्ष मनोज जैन, प्रदेश प्रतिनिधि दिलीप खटवानी, जितेन्द्र सिंह ठाकुर, पार्षद यासीन कराणी, विजय यादव, क्ष्णकुमार अत्री, मकबुल खान, महिला कांग्रेस अध्यक्ष स्वर्ण लता सिंह, झमित जैन, शहर अध्यक्ष नरेश बिछिया, सुशीला देव, ज्योति साहू, वरलक्ष्मी ब्रह्मम, पूजा बोरकर, तरेन्द्र भंडारी, ओम प्रकाश गिड़लानी, धमेन्द्र मेहता, पद्मा चन्द्राकर, इसहाक अहमद, राजेश शर्मा, जितेन्द्र मोटवानी, पवन ठाकुर, ललित सिंह ठाकुर, तुषार ठाकुर, द्वारका प्रसाद दुगा,नन्दकुमार देवांगन, महेन्द्र यादव, जितेन्द्र शर्मा, उमेश साहू, मतीन खान, सुरेश सोनी आदि उपस्थित थे।