रविवार, 23 जनवरी 2011

नेता जी सुभाषचंद्र बोस का कांग्रेसियों ने किया नमन


कांकेर :- कांग्रेस द्वारा चलाये जा रहे जाग जनता जाग सरकार अभियान के तहत कांग्रेसजनो ने अन्नपूर्णापारा वार्ड में जनसंपर्क एवं सभा का आयोजन किया एवं आज नेता जी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर कांग्रेसजनो ने उनके छायाचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर पुण्य स्मरण किया। 
जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजेश तिवारी ने इस अवसर पर कहा कि नेता जी सुभाष चन्द्र बोस ने देश को आजाद कराने के लिए आजाद हिंद फौज का गठन कर अंग्रेजों को भारत से बाहर करने में अपनी मुख्य भूमिका निभाई थी। सुभाष बाबू ने देश के जवानों को नारा दिया था कि तुम मुझे खून दो मैं तुम्हे आजादी दुंगा। उनके इस आव्हान पर देश के अनेक युवा आजादी की लड़ाई में अपने प्राणों का बलिदान कर दिया था। आज देश को सुभाष चंद्र बोस जैसे नेता की जरूरत है जो देश को भ्रष्ट्राचार, आतंकवाद जैसे खतरों से निजात दिला सके। श्री तिवारी ने कहा कि आज किसान परेशान हैं, प्रदेश सरकार किसानों की समस्याओं की ओर कोई ध्यान नही दे रही हैं। किसानों, मजदूरों एवं गरीब जनता की समस्या को लेकर कांग्रेस महात्मा गांधी जी की पुण्य तिथि 30 जनवरी को सत्याग्रह आन्दोलन का आयोजन कर जिला स्तरीय रैली करेगी। 
आज के कार्यक्रम में प्रमुख रूप से आशीष दत्ताराय, ब्लाक कांगे्रस अध्यक्ष नरोत्तम पटेल, महिला कांग्रेस अध्यक्ष स्वर्णलता सिंह, पार्षद विजय यादव, यासीन कराणी, कृष्णकुमार अत्री, जितेन्द्र सिंह ठाकुर, राजेश शर्मा, जनपद सदस्य तरेन्द्र भंडारी, महेन्द्र यादव, इसहाक अहमद, ललित ठाकुर, लक्ष्मणपुरी गोस्वामी, पूजा बोरकर, रोशन आरा, वरलक्ष्मी ब्रह्मम, आशा निषाद, पद्मा चन्द्राकर, तरूण सोनी, महेन्द्र ठाकुर, अश्वनी पाण्डे, आनंद मोहन, सुनील यादव एवं काफी संख्या में वार्डवासी उपस्थित थे। 

1 टिप्पणी: