रविवार, 16 जनवरी 2011

जनता को जगाने कांग्रेस की मोटर सायकल रैली निकली


कांकेर :- जिला कांग्रेस कमेटी के द्वारा चलाये जा रहे जाग जनता-जाग किसान अभियान के तहत आज शहर के मुख्य मार्ग में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मोटर सायकल रैली निकाली। नरहरपुर नगर पंचायत के उपाध्यक्ष चुनाव में पीठासीन अधिकारी बीएस उयके पर प्रजातंत्र की हत्या  करने का आरोप लगाते हुए कांग्रेस ने पुतला बना कर शहर में घुमाया एवं रैली के अंत में पुराने बस स्टैंड में जूतों से पीटाई की। बाद में पुलिस ने पुतले को अपने कब्जे में ले लिया।
जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजेश तिवारी ने कहा कि नरहरपुर नगर पंचायत में उपाध्यक्ष चुनाव में भाजपा के इशारे पर पीठासीन अधिकारी ने अध्यक्ष को मतदाधिकार से वंचित कर प्रजातंत्र की हत्या करने का काम किया हैं। किसी भी व्यक्ति को मताधिकार से वंचित करना आपराधिक कार्य हैं। ऐसे अधिकारी को तत्काल निलंबित कर उसके विरूद्ध आपराधिक प्रकरण दर्ज करना चाहिए एवं पुन: चुनाव कराने की मांग की।
कांग्रेस की ओर से आरोप लगाया गया है कि अधिकारियों की मिली भगत से सहकारी समितियों में किसानों की धान की खरीदी ना कर व्यापारियों के धान को किसानों के नाम से खरीदा जा रहा हैं। प्रदेश की नगरीय क्षेत्रों की जनता पर समेकित एवं जलकर में वृद्धि कर आम जनता के ऊपर बोझ डालने का काम किया जा रहा हैं। ऊपर से राज्य शासन बिजली की दरों में वृद्धि का प्रस्ताव कर गरीब जनता पर बोझ डालने का काम करने जा रही हैं। राजेश तिवारी ने कहा कि आम जनता को जगाने के लिए जाग जनता जाग किसान अभियान के माध्यम गांव गांव में जागृति लाने का काम किया जायेगा।
कांग्रेस की मोटर सायकल रैली में जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजेश तिवारी, नगर पालिका अध्यक्ष पवन कौशिक, उपाध्यक्ष मनोज जैन, प्रदेश प्रतिनिधि जितेन्द्र सिंह ठाकुर, युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष आलोक श्रीवास्तव, उपाध्यक्ष आकाश राव, एनएसयूआई जिलाध्यक्ष ब्रम्हा ठाकुर, पार्षद यासीन कराणी, कृष्ण कुमार अत्री, विजय यादव, शहर कांग्रेस अध्यक्ष नरेश बिछिया, ईसहाक अहमद, मतीन खान राजेश शर्मा, जितेन्द्र मोटवानी, लक्ष्मणपुरी गोस्वामी, अजय सिंह, सुरेश सोनी, मुकेश खटवानी, राजेन्द्र ठाकुर, मोनू ठाकुर, ललित सिंह ठाकुर, शीतल यादव, अमित सलाम, शेखर सलाम, संजय पटेल, बंटी यादव, शेष गजबिए, नीरज शर्मा, पप्पू शर्मा, बंटी शर्मा, मनीष यादव, नरसिंह यादव, यशवंत बेसरा, शफीक खान, सुमीत यादव, आकाश ठाकुर, रवि यादव, विनोद हिरवानी, शादाब खान आदि कार्यकर्ता शामिल थे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें