मंगलवार, 17 अक्तूबर 2017


प्रदेश सरकार पर कांग्रेस के कड़े प्रहार 
भास्कर न्यूज .कांकेर
रथयात्रा पर निकले भाजपा नेता लालकृष्ण आडवानी जगह-जगह केन्द्र सरकार पर भ्रष्टाचार के आरोप लगा रहे हैं लेकिन जिन राज्यों में भाजपा की सरकार है वहां पर हो रहे खुलेआम भ्रष्टाचार का उल्लेख नहीं कर रहे हैं। भाजपा ने पूर्व में राममंदिर बनाने के नाम पैसा लिया था लेकिन ना तो मंदिर निर्माण किया और ना ही उसका आज तक हिसाब किताब जनता को दिया है।

स्थानीय कृषि उपज मंडी में आयोजित कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते प्रदेश कांग्रेस प्रभारी बीके हरिप्रसाद ने उक्त बातें कहीं। उन्होंने कहा कि प्रदेश भाजपा सरकार की किसान विरोधी नितियों के चलते प्रदेश के कुछ किसान आत्महत्या तक कर चुके हैं। राज्य में कांग्रेस सरकार बनाने कार्यकर्ताओं को अभी से समर्पित होकर कार्य करना पड़ेगा। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नंदकुमार पटेल ने कहा कि रमन सरकार बहुत ज्यादा भ्रष्ट है, जिसके कारण आम आदमी परेशान है। कांकेर जिले में भी जमकर भ्रष्टाचार हुआ है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं को जोडऩे और कांग्रेस के पक्ष में माहौल बनाने 2012 में जनवरी से मार्च तक एक अभियान चलाया जाएगा। कांग्रेस कार्यकर्ताओं के लिए प्रशिक्षणों का आयोजन किया जाएगा। प्रत्येक बूथ में पार्टी को मजबूत बनाने पांच कांग्रेसी कार्यकर्ताओं की टीम गठित करना है।

पूर्व राज्य मंत्री सत्यनारायण शर्मा ने कहा प्रदेश की भाजपा सरकार केंद्र से मिलने वाले पैसे से चल रही, उसमें भ्रष्टाचार भी कर रही है। भाजपा शासनकाल में अपराध की घटनाओं में बहुत ज्यादा बढ़ोतरी हुई है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं को प्रताडि़त किया जा रहा है। प्रदेश में भ्रष्टाचार व्यापक रूप से फैला हुआ है। भ्रष्ट सरकार को उखाड़ फेंकने सभी को संकल्प लेना चाहिए। कार्यकर्ता सम्मेलन को पूर्व केन्द्रीय मंत्री अरविंद नेताम, कोटा विधायक कवासी लखमा, प्रदेश कांग्रेस महामंत्री फूलों नेताम, कांग्रेस के प्रदेश नेता रमेश वाल्याणी, शेखर यादव, जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष नरेश ठाकुर, प्रदेश कांग्रेस सचिव राजेश तिवारी ने भी सभा को संबोधित किया। मंच संचालन दयाराम जैन ने किया। सम्मेलन में विधायक गुरूमुख सिंह होरा, पूर्व विधायक मंतूराम पवार, पूर्व मंत्री गंगा पोटाई, शिव नेताम, छग कांग्रेस महिला अध्यक्ष अंबिका मरकाम, राजकुमारी दीवान, लोकसभा युवक कांग्रेस अध्यक्ष अमीन मेमन के अलावा नितिन पोटाई, पुरुषोत्तम पाटिल, मानक दरपट्टी, पवन कौशिक, आशीष दत्ता राय, बसंत यादव, चंद्रकांत ध्रुवा, स्वर्णलता सिंह, पुरषोतम गजेंद्र, आकाश राव, कांति नाग, परदेशी राम निषाद, मांडवी दीक्षित, मोतीराम साहू, धर्मेंद्र सेन, सुनील गोस्वामी, रामाधार कुलदीप, नंदकिशोर राठी, रामकरण कुंजाम, धर्मेंद्र मेहता, पंडित राम नरेटी, दुर्गाप्रसाद कोमरा, शिवलाल टांडिया, बाबा गढ़पाले, आरती श्रीवास्तव, विजय यादव, डा विजय तिवारी, चंद्रकुमार यादव, शंकर ध्रुवा, गणेश तिवारी, इशहाक अहमद, लक्ष्मणपुरी गोस्वामी, मुन्ना सिन्हा सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे। 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें