गुरुवार, 23 जून 2011
वार्ड स्तर तक कांग्रेस की गठित होगी समिति
शहर की राशन दुकानों में व्याप्त भ्रष्टाचार के विरूद्ध होगा आन्दोलन
कांकेर :- कांग्रेस पार्टी का जनाधार बढ़ाने वार्ड स्तर तक समितियों का गठन कर युवाओं एवं महिलाओं को कांग्रेस से जोडऩे कांग्रेस द्वारा जनसंपर्क अभियान चलाया जायेगा। शहर की राशन दुकानों में भ्रष्टाचार के कारण गरीबों को मिलने वाले मिट्टी तेल, चावल व शक्कर की कालाबाजारी को उजागर करने के साथ कांग्रेस ने यह भी निर्णय लिया गया कि शहर के युवा बेरोजगारों को संगठित कर एक विशाल आन्दोलन किया जाये।
कांकेर शहर कांग्रेस की संपन्न बैठक में पार्टी को मजबूत करने के लिए शहर के प्रत्येक वार्ड में वार्ड कांग्रेस कमेटी का गठन किया जायेगा, जिसमें युवा एवं महिलाओं को अधिक से अधिक शामिल करने का निर्णय लिया गया। समिति गठन के लिए कांग्रेस के पार्षदों के साथ जिन वार्डों में कांग्रेस पार्षद नही है उन वार्डों के लिए प्रभारियों की नियुक्ति कर जिम्मेदारी दी गई। राज्य शासन के द्वारा स्थानीय बेरोजगारों की उपेक्षा करने एवं भर्ती प्रक्रिया में व्याप्त भ्रष्टाचार के विरूद्ध स्थानीय बेरोजगार युवकों को लेकर शहर कांग्रेस कमेटी के द्वारा आन्दोलन करने का भी निर्णय लिया गया। प्रदेश सरकार के विरोध में 26 जून को रायपुर में आयोजित रैली में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने के लिए पदाधिकारियों को जिम्मेदारी दी गई। कार्यकर्ताओं को जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजेश तिवारी, पूर्व मंत्री शिव नेताम, पार्षद रमेश गौतम, शहर अध्यक्ष नरेश बिछिया, स्वर्णलता सिंह, झमित जैन, पद्मा चंद्राकर, पूजा बोरकर ने संबोधित किया। बैठक में प्रमुख रूप से नपा उपाध्यक्ष मनोज जैन, पार्षद विजय यादव, यासीन कराणी, कृष्ण कुमार अत्री, युवा कांग्रेस अध्यक्ष आलोक श्रीवास्ताव, राजेश शर्मा, ललित सिंह ठाकुर, पवन ठाकुर, जितेन्द्र मोटवानी, कुमारी शर्मा, इसहाक अहमद, वरलक्ष्मी ब्रह्मम, अजय रेणु, मनोज जोशी, आशा निषाद, रिंकू पटेल, रामसेवक पटेल, अंशु शुक्ला, दीवाकर अवस्थी, महेश चंदवानी, अघन मरकाम, विक्रम सिंह, संजय वर्मा, राजू सोनी, टिंकू सिंह, सुशील ठाकुर, मनीष जोशी, महेश नांगवानी, अजय कुमेटी, जन्नतुम बेगम, गोपी साहू, नीरज ठाकुर, रवि चंदवानी आदि प्रमुख कार्यकर्ता उपस्थित थे।
रविवार, 19 जून 2011
राहुल गांधी का जन्म दिन धूमधाम से मना
किसान का किया कांग्रेस ने सम्मान
कांकेर :- राहुल गांधी के जन्मदिन के अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी कांकेर के द्वारा शहर में विभिन्न प्रकार के कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। गांधी उद्यान में आयोजित कार्यक्रम में नरहरपुर क्षेत्र के किसान जोगनराम मंडावी का सम्मान कांग्रेसजनो ने किया एवं एक दूसरे को राहुल गांधी की जन्मदिन की बधाई देते हुए मिठाई वितरण किया। कोमलदेव जिला चिकित्सालय जाकर कांग्रेसजनो ने मरीजों को फल वितरण कर उनके शीघ्र स्वस्थ्य होने की कामना की।
जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजेश तिवारी ने कहा कि राहुल गांधी किसानों के हक के लिए देशव्यापी लड़ाई लड़ रहे हैं। किसानों के सम्मान की रक्षा करने की जिम्मेदारी हम कांग्रेसजनों की है इसी कारण आज राहुल जी के जन्मदिन पर प्रतीकात्मक रूप से कृषक जोगन राम मंडावी का सम्मान किया जा रहा हैं। प्रदेश सरकार की किसान विरोधी नीतियों से किसानों का अपमान हो रहा हैं, किसान खाद, बीज ना मिलने व उनके उपज की सही कीमत नही मिलने से त्रस्त हैं उसके बाद भी कृषि कार्य में संलग्र रह कर देशसेवा कर रहे हैं। प्रदेश सरकार के द्वारा किसानों के रबी फसल की धान को समर्थन मूल्य में नही खरीदा जा रहा हैं। अपने धान की सही कीमत के लिए किसान दर दर भटक रहें हैं। सभा में कांग्रेसजनो ने प्रदेश की रमन सरकार से किसानों के धान को समर्थन मूल्य में खरीदने की मांग की। कांग्रेस के इस कार्यक्रम में पूर्व मंत्री शिव नेताम, नपा अध्यक्ष पवन कौशिक, उपाध्यक्ष मनोज जैन, आशीष दत्तराय, शहर कांग्रेस अध्यक्ष नरेश बिछिया, ग्रामीण अध्यक्ष नरोत्तम पटेल, ओमप्रकाश गिडलानी, राजेश शर्मा, पार्षद विजय यादव यासीन कराणी, रमेश गौतम, जनपद सदस्य तरेन्द्र भंडारी, ललित सिंह ठाकुर, महेन्द्र यादव, लक्ष्मणपुरी गोस्वामी, कुमारी देवी शर्मा, इसहाक अहमद आदि प्रमुख कार्यकर्ता उपस्थित थे।
शुक्रवार, 10 जून 2011
कांग्रेस की बैठक में प्रदेश सरकार के विरूद्ध संघर्ष का एलान
किसानो को खाद, बीज उपलब्ध कराने एवं धान का समर्थन मूल्य में खरीदी की मांग
कांकेर :- जिला कांग्रेस कमेटी की प्रबंधकारिणी समिति की चारामा में आयोजित बैठक में प्रदेश सरकार के भ्रष्टाचार को उजागर करने, किसानों की समस्याओं को लेकर प्रदेश की भाजपा सरकार के विरूद्ध संघर्ष करने का निर्णय लिया गया। कांग्रेस की बैठक में योगगुरू बाबा रामदेव द्वारा सशस्त्र सेना बनाये जाने की घोषणा को संविधान विरूद्ध कार्य बताते हुए तीव्र निन्दा की गई।
बैठक में कांग्रेस नेताओं ने बाबा रामदेव एवं अन्ना हजारे की आलोचना करते हुए कहा कि चंद लोगों के द्वारा पूरे देश में भ्रम की स्थिति निर्मित कर संवैधानिक संस्थाओं को समाप्त करने का कुचक्र करते हुए सांप्रदायिक संगठनों से मिल कर देश में अस्थिरता का वातावरण निर्मित करने का प्रयास किया जा रहा हैं। केन्द्र सरकार ने अन्ना हजारे एवं बाबा रामदेव की सभी मांगों को मान ली थी उसके बावजूद सरकार को अस्थिर करने का प्रयास एवं प्रजातंत्र के अस्तित्व को की समाप्त करने का प्रयास किया जा रहा हैं, जिसकी जितनी निन्दा की जाये वह कम हैं। बैठक को जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजेश तिवारी, पूर्व मंत्री गंगा पोटाई, शिव नेताम, भुनेश्वर नाग, विजय ठाकुर, कांति नाग, स्वर्णलता सिंह, बसंत यादव, अखिलेश चंदेल, नरेश बिछिया, परेदशी निषाद, बीरेश ठाकुर, चन्द्रकांत धु्रवा, हरनेक सिंह ओजला, दिनेश जायसवाल, नरोत्तम पटेल, धर्मेन्द्र मेहता आदि ने संबोधित किया।
प्रबंधकारिणी समिति की बैठक में समस्त ब्लाक कांग्रेस कमेटी के कार्यांे की समीक्षा कर ब्लाक अध्यक्षों को बुथ एवं सेक्टरवार समिति का गठन करने के निर्देश जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजेश तिवारी ने दिये। कांग्रेस के पदाधिकारियों ने जिले में धान बीज, खाद की कमी के साथ रोजगार गारंटी योजना अन्तर्गत कराये जा रहे कार्यों की मजदूरी का भुगतान लंबे समय से नही होने की जानकारी दी गई। महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस एवं छात्र संगठन का समय समय पर सम्मेलन आयोजित करने का निर्णय लिया गया। जिला कांग्रेस की बैठक में कांकेर नगरपालिका अध्यक्ष पवन कौशिक, उपाध्यक्ष मनोज जैन, अब्बास खान, अंतागढ़ नपा अध्यक्ष कुंती नेताम, ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष निशा मेहता, यासीन कराणी, रमेश गौतम, राजेश शर्मा, ईसहाक अहमद, ललित सिंह ठाकुर, महेन्द्र यादव, मांडवी दीक्षित, कृष्णा नायक, तारा ठाकुर, हेमंत धु्रव, कैलाश खत्री, जगमोहन ग्रेवाल, मोती साहू, सत्तर खान, पुरूषोत्तम गजेन्द्र, शिवाराम जुर्री, लेखराम साहू, रजमन धु्रवा, राजेश देवनानी, दयाराम, वीरेन्द्र नाग, शिवा शुक्ला, लोकेश किरी, गोपाल यादव, रेखराम, जितेन्द्र नायक, उमेश देवांगन, सुरेश अक्षय, मनोहर राठौर आदि काफी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।
शुक्रवार, 27 मई 2011
कांग्रेसजनो ने पं. नेहरू का किया नमन
| कांग्रेसजनो ने पं. नेहरू का किया नमन |
शहीद राजेश पवार सहित पुलिस के जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित
कांकेर :- देश के प्रथम प्रधानमंत्री स्व. पं. जवाहर लाल नेहरू की पुण्यतिथि के अवसर पर गांधी उद्यान में आयोजित कार्यक्रम में कांग्रेसजनो ने पं. नेहरू के छायाचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि प्रदान की। इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी के द्वारा माध्यमिक शिक्षा मण्डल द्वारा आयोजित कक्षा दसवीं की परीक्षा में प्रावीण्य सूची में स्थान बना कर कांकेर जिले का नाम रोशन करने वाली छात्रा निशा सिन्हा का सम्मान करते हुए पं. जवाहर लाल नेहरू की जीवनी से संबंधित किताब एवं दुपट्टा प्रदान किया गया। जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजेश तिवारी ने कहा कि पं. नेहरू को बच्चों से विशेष लगाव था व बच्चे भी उन्हे चाचा नेहरू कह कर संबोधित करते थे। इसी लिए आज के दिन छात्रा निशा का सम्मान किया गया जिससे उसे पं. नेहरू के समान बनने की प्रेरणा मिले व एक दिन वह देश का नाम रोशन करे। पूर्व मंत्री शिव नेताम ने नेहरू जी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि आजादी के बाद देश को एकजूट कर विकास के रास्ते में ले जाने का काम नेहरू जी ने किया था। उनके द्वारा बनाई गई विदेश नीति आज भी प्रासंगिक हैं। देश के आद्योगिक विकास में भी पंडित जी का विशेष योगदान रहा हैं।
कार्यक्रम के अंत में कांग्रेसजनो ने नक्सली हिंसा की निन्दा करते हुए गरियाबंद क्षेत्र में नक्सली हमले में मारे गये जिले के निवासी एएसपी राजेश पवार एवं अन्य पुलिस के जवानों के शहादत को सलाम करते हुए दो मिनट का मौनधारण कर विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम में मुख्यरूप से नगर पालिका अध्यक्ष पवन कौशिक, उपाध्यक्ष मनोज जैन, शहर कांग्रेस अध्यक्ष नरेश बिछिया, ग्रामीण अध्यक्ष नरोत्तम पटेल, पार्षद, विजय यादव, यासीन कराणी, ओमप्रकाश गिड़लानी, महिला कांग्रेस अध्यक्ष स्वर्णलता सिंह, वरलक्ष्मी ब्रह्मम, इसहाक अहमद, आशा निषाद, रोशन आरा, तरेन्द्र भंडारी आदि उपस्थित थे।
रविवार, 22 मई 2011
शनिवार, 21 मई 2011
राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर कांग्रेसियों ने आतंकवाद मिटाने का लिया संकल्प
कोमलदेव चिकित्सालय में मरीजों को फल वितरण
![]() |
| कांग्रेसियों ने आतंकवाद मिटाने का लिया संकल्प |
कांकेर :- देश के पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारतरत्न स्व. राजीव गांधी जी की पुण्यतिथि के अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा आयोजित कार्यक्रम में राजीव गांधी का पुण्य स्मरण कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई एवं कांग्रेसजनों ने देश से आतंकवाद मिटाने का संकल्प लिया। श्रद्धांजलि सभा के पश्चात कोमलदेव जिला चिकित्सालय में कांग्रेसजनो ने मरीजों को फल वितरण उनके शीघ्र स्वस्थ्य होने की कामना की।
जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजेश तिवारी ने कहा कि राजीव गांधी देश से आतंकवाद समाप्त करने के लिए सदैव संघर्ष करते रहे पंजाब, असम एवं लिट्टे की आतंकवाद की समस्या को समाप्त की। इसी प्रयास में आतंवादियों ने आज के दिन उनकी हत्या कर दी गई। हम कांग्रेसजनो को भी देश से आतंकवादी गतिविधियों को समाप्त करने का संकल्प लेना चाहिए।
| कोमलदेव चिकित्सालय में मरीजों को फल वितरण |
इस अवसर पर पूर्व विधायक शिव नेताम, नगर पालिका अध्यक्ष पवन कौशिक, जनपद अध्यक्ष उर्मिला ठाकुर, नपा उपाध्यक्ष मनोज जैन, शहर कांग्रेस अध्यक्ष नरेश बिछिया, पार्षद, विजय यादव, युकां अध्यक्ष आलोक श्रीवास्तव, उपाध्यक्ष आकाश राव, ओमप्रकाश गिडलानी, राजेश शर्मा, महिला कांग्रेस अध्यक्ष स्वर्णलता सिंह वरलक्ष्मी ब्रह्मम, झमित जैन, मतीन खान, पूजा बोरकर, लक्ष्मणपुरी गोस्वामी, महेन्द्र यादव, ललित सिंह ठाकुर, इसहाक अहमद, आशा निषाद, रोशन आरा, तरेन्द्र भडारी, रोमनाथ जैन, जीवन सिंह वर्मा, जिला पंचायत सदस्य थानसिंह नरेटी, संतकुमार रजक, पद्मा चन्द्राकर, मंजू सोनवानी, नवीश चतुर्वेदी, नवीन पांडे, कुमारी देवी शर्मा आदि कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।
| कोमलदेव चिकित्सालय में मरीजों को फल वितरण |
शनिवार, 14 मई 2011
राहुल की गिरफ्तारी, कांग्रेस का प्रदर्शन
भास्कर न्यूज & कांकेर
उत्तर प्रदेश के ग्राम परसौल में किसानों के समर्थन में धरना-प्रदर्शन कर रहे अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव एवं सांसद राहुल गांधी को गिरफ्तार किए जाने के विरोध में जिला कांग्रेस कमेटी ने धरना-प्रदर्शन किया। धरने को संबोधित करते हुए कांग्रेस नेताओं ने मायावती सरकार की जमकर आलोचना की तथा यूपी सरकार को बर्खास्त करने की मांग की। सभा के पश्चात कांग्रेस ने धरना स्थल पर डिप्टी कलेक्टर एचसी नाग को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा।
सभा को संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजेश तिवारी ने कहा कि उत्तर प्रदेश में अराजकता की स्थिति हैं। किसानों पर लाठी-गोली बरसाई जा रही हैं। किसानों के समर्थन में राहुल गांधी के आने से उत्तर प्रदेश की मायावती सरकार घबरा गई और आंदोलन को कुचलने अप्रजातांत्रिक तरीके से गिरफ्तार किया गया। मायावती को किसानों की सभी मांगों को तत्काल स्वीकार करना चाहिए। सभा को पूर्व मंत्री शिव नेताम, नगर पालिका अध्यक्ष पवन कौशिक, ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष ग्रामीण नरोत्तम पटेल, शहर अध्यक्ष नरेश बिछिया, कैलाश खत्री, स्वर्णलता सिंह, तरेन्द्र भंडारी, जनपद उपाध्यक्ष हरनेक सिंह, पद्मा चन्द्राकर ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन धर्मेन्द्र मेहता ने किया।
राष्ट्रपति के नाम सौंपे ज्ञापन में उल्लेखित किया गया है कि राहुल उत्तर प्रदेश के किसानों की मांगों के समर्थन में ग्राम परसौल में शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे थे जिन्हें अप्रजातांत्रिक तरीके से गिरफ्तार किया गया है। मायावती सरकार किसानों की जायज मांगों को पूरा न कर दमनात्मक रवैया अख्तियार कर रही हैं। उत्तर प्रदेश के किसान राहुल गांधी के समर्थन में ना आए इसलिए गिरफ्तार किया गया है। किसानों के समर्थन में राहुल गांधी के सड़क में उतरने से पूरे देश के किसानों के मन में अपनी समस्या के समाधान के प्रति आशा की किरण जागी है। जिला कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश सरकार को किसानों की मांगों को शीघ्र पूरा करने आदेशित करने की मांग की हैं। धरना-प्रदर्शन में नपा उपाध्यक्ष मनोज जैन, पार्षद यासीन कराणी, विजय यादव, राजेश शर्मा, वरलक्ष्मी ब्रह्मा, झमित जैन, आकाश राव, अजय सिंह, महेन्द्र यादव, नंदकिशोर राठी, दिलीप खटवानी, जितेंद्र मोटवानी, ललित सिंह ठाकुर, इसहाक अहमद, रोशन आरा, मनीष जैन, तौहीद अली, दिनेश, गंभीर कवाची, बृजलाल उयके, जन्नतुम, वीरेंद्र मंडावी आदि उपस्थित थे।
बुधवार, 11 मई 2011
बस्तर पुलिस भाजपा की सेना : पटेल
भास्कर न्यूज .कांकेर :
बस्तर चुनाव प्रचार से लौटे प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नंदकुमार पटेल ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि बस्तर लोक सभा उपचुनाव में चुनाव आयोग तो आचार संहिता का पालन कराना चाहता है लेकिन पुलिस तथा जिला प्रशासन उसकी नहीं सुन रही है। भाजपा सरकार के दबाव में बस्तर में निष्पक्ष चुनाव नहीं हो सकता है। बस्तर की जनता परिवर्तन चाहती है तथा वह कांग्रेस के साथ है।
उन्होंने आगे कहा कि चुनाव में बस्तर की जीत तय है निष्पक्ष चुनाव होगा तो जीत का अंतर काफी रहेगा। भाजपा चुनाव जीतने पैसा तथा शराब की नदी बहा रही है। बूथ को ठेके में दिया गया है। प्रदेश अध्यक्ष ने प्रमाण देते हुए कहा कि कि बस्तर में पुलिस प्रशासन भाजपा की सेना की तरह काम कर रही है। महिलाओं द्वारा लगाए जाने वाली बिंदी को लेकर लोहड़ीगुड़ा की पुलिस ने घंटों कांग्रेस की गाड़ी को रोक दी। इसी तरह चुनाव प्रचार में निकले जोगी जी ने जब बचेली के एक मंदिर तक नहीं पहुंच पाने के कारण एक महिला को सौ रुपए तथा कुछ फूल मंदिर में चढ़ाने दिए तो उसे तोड़ मरोड़ कर उनके खिलाफ पैसा बांटने का आरोप लगाया तथा शिकायत भी दर्ज की गई। और तो और जिस एसडीएम को कांग्रेस ने हटाने की मांग की थी उसी एसडीएम को मामले को जांच के लिए सौंप दिया गया। कांग्रेस ने भाजपा द्वारा साड़ी बाटने तथा महिलाओं द्वारा उक्त साड़ी को पहन भाजपा की रैली में शामिल होने की शिकायत की तो आज तक उस पर कार्रवाई नहीं की गई।
भाजपा के लच्छुराम कश्यप प्रचार समय समाप्त होने के बाद भी रात १२ बजे तक प्रचार कर रहे है। चुनाव सामग्री लेकर निकलने वाले मतदान दल के दो-दो अधिकारियों को रात में सुकमा से वापस दंतेवाड़ा बुलाया गया। इन सबकी शिकायत चुनाव आयोग से की जा रही है। प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि बदले गए दो सौ बूथ में राज्य की पुलिस को न लगाने की चुनाव अयोग से मांग की गई है। कांग्रेस ने संवेदन शील मतदान केंद्रों में वीडियोग्राफी की भी मांग की है। प्रदेश में कांग्रेस की टीम गठन के जवाब में कहा कि कांग्रेस के संविधान के अनुरूप तथा हाईकमान, बड़े नेता तथा साथियों से चर्चा कर टीम गठित की जाएगी। टीम कम तक गठित होगी इसका समय तय नहीं है लेकिन शीघ्र टीम गठित की जाएगी।
गुरुवार, 28 अप्रैल 2011
ग्राम सुराज अभियान नौटंकी, रमन सरकार की विश्वसनीयता समाप्त : कांग्रेस
कांकेर :-प्रदेश सरकार द्वारा आयोजित ग्राम सुराज अभियान नौटंकी हैं। जिला प्रशासन के अधिकारी इस अभियान में मात्र खाना पूर्ति करने में लगे हैं। सरकार के आदेश के बाद भी कोई भी दल रात्रि में गांवों में विश्राम नही कर रहा हैं। कुछ अधिकारी कर्मचारी रूकते है तो मात्र दारू मुर्गा खाने के लिए। विगत वर्षों में सरकार द्वारा चलाये गये अभियान के दौरान ग्रामीणों ने अभियान दल को जो समस्याएं लिखित में दी थी, उनमें से किसी भी समस्या का समाधान प्रदेश सरकार के द्वारा नही किया गया। इस अभियान की गंभीरता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि कांकेर जिले के जिन गांवों में प्रदेश के मुख्यमंत्री डा. रमन सिंह ने पहुंच कर घोषणाएं की थी उन घोषणाओं का भी क्रियान्वयन सरकार के द्वारा नही किया गया हैं। समस्याओं के निराकरण नही होने के कारण ग्रामीण में आक्रोष व्याप्त हैॅ जिसके कारण इस अभियान का मुखर विरोध हो रहा हैं। कई स्थानों पर अभियान दल को बंधक बनाया जा रहा है तो कई गांवों में दल के सदस्यों को गांवों में घुसने तक नही दिया गया है। इससे प्रदेश सरकार के प्रति आम जनता की कितनी विश्वसनीयता रह गई है यह साबित होता हैं। जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजेश तिवारी ने ग्रामीणों के द्वारा ग्राम सुराज अभियान का किये जा रहे विरोध का समर्थन करते हुए ग्रामीणों से इस अभियान के बहिष्कार की अपील की हैं ताकि राज्य सरकार को अपने वादा खिलाफी का एहसास हो सके। श्री तिवारी ने कहा कि जिले के अधिकारी मुख्यमंत्री की घोषणा को कितने हल्के से लेते है यह इस बात से भी प्रमाणित हो जाता है कि उन गांवो में जिले के कोई अधिकारी झांकने तक नही गये। पिछले वर्ष डा. रमन सिंह ग्राम कोयलीबेड़ा पहुंच कर वहां ब्लाक स्तरीय कार्यालय को हफ्ते में तीन दिन लगाने के आदेश दिये थे, तथा सेलेगांव एवं कोयलीबेड़ा में अनेक विकास कार्यों की घोषणा भी थी किन्तु उनमें से एक भी पूरी नही हो सकी। जब मुख्यमंत्री की घोषणाओं का यह हाल है तो सहज ही अंदाजा लगाया जा सकता हैं कि अधिकारियों को दी गई मांगों के आवेदन को कचरे के डब्बे में डाल दिया जाता होगा। बेहतर है मुख्यमंत्री ग्राम सुराज अभियान के ढक़ोसले को बंद कर दे।
बुधवार, 20 अप्रैल 2011
लो वोल्टेज के विरोध में हजारों किसान व कांग्रेसी उतरे सडक़ पर
भाजपा सरकार को उखाड़ फेकने का संकल्प
कांकेर :-परलकोट क्षेत्र में लो वोल्टेज एवं विद्युत कटौती व स्थानीय समस्याओं को लेकर हजारों किसान व कांग्रेसी सडक़ों पर उतर कर प्रदेश सरकार के विरोध में जोरदार रैली निकान कर प्रदर्शन किया। लंबे अरसे बाद इस क्षेत्र में कांग्रेस ने जोरदार प्रदर्शन कर अपनी ताकत का एहसास कराया। सभा में कांग्रेस नेताओं ने रमन सरकार की जमकर आलोचना करते हुए प्रदेश सरकार को उखाड़ फेकने का संकल्प लिया। सभा के पश्चात विशाल रैली निकाल कर राज्यपाल के नाम एसडीएम को ज्ञापन सौंपा गया। जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजेश तिवारी ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा नेता अधिकारियों के साथ मिलीभगत कर भ्रष्टाचार में संलिप्त हैं। इस क्षेत्र के किसान आत्महत्या करने को मजबूर हो रहे हैं, मंत्री, मुख्यमंत्री तक की घोषणाओं पर अमल नही हो रहा हैं। प्रशासन निरंकुश हो गया हैं। कोयलीबेड़ा ब्लाक भ्रष्टाचार का अड्डा बन गया हैं। इस क्षेत्र के विधायक व मंत्री हवा में उड़ रहे हैं उन्हे सडक़ मार्ग में चलने में डर लगता हैं कि कहीं जनता के आक्रोष का सामना ना करना पड़ जाये। जिस प्रकार से अधिकारी एवं नेता भ्रष्टाचार में आकंठ डूबे हुए है एक दिन जनता सडक़ों पर उतर कर उन्हे जूतों से पीटेगी। मुख्यमंत्री के झूठे वायदे पर कटाक्ष करते हुए श्री तिवारी ने कहा कि झूठ बोले कौआ काटे, काले कौएं से डरियो, तुम्हारी कुर्सी खिसक जायेगी, तुम देखते रहियो।
पूर्व विधायक मंतूराम पवार ने कहा कि क्षेत्र के विधायक गांवों में जाते नही हैं। ना जाने वे कहां लापाता हो गये हैं, क्षेत्र की जनता पुलिस थाने में स्थानीय विधायक के गुमशुदा होने की रिर्पोट लिखाने की तैयारी कर रहे हैं। सभा को पूर्व मंत्री शिव नेताम, नरेश ठाकुर, सविता पवार, भुनेश्वर नाग, देवजीत कुण्डु, बिरेश ठाकुर, बलई बोस आदि ने संबोधित किया। मंच संचालन शांति सिकदार ने किया। कांग्रेस ने महामहिम राज्यपाल के नाम प्रेषित ज्ञापन में लो वोल्टेज समाप्त करने, किसानों की क्षति हुए फसलों का मुआवजा प्रदान करने, धान का 270 रू. बोनस देने, विद्युत सब स्टेशन की स्थापना, तेन्दुपत्ते दर 200 रू. करने, ताडमेटला कांड की जांच, सिंचाई सुविधा प्रदान करने, रोजगार गारंटी के मजदूरी का भुगतान करने आदि 27 सूत्रीय मांगो का उल्लेख किया हैं।
शनिवार, 16 अप्रैल 2011
गुरुवार, 14 अप्रैल 2011
बाबा साहेब का कांग्रेस ने किया नमन
कांकेर :-संविधान निर्माता बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर जी की जयंती के अवसर पर स्टैंट बैंक के पास स्थित बाबा साहेब की प्रतिमा पर कांग्रेसजनो ने पुष्पांजलि अर्पित कर पुण्य स्मरण कर उनके बताये मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। इस अवसर पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजेश तिवारी ने कहा कि बाबा साहेब ने संगठित हो, संघर्ष करो, शिक्षित बनो का नारा देकर समाज के कमजोर तबके को आगे बढऩे का मार्ग दिखाया हैं। संविधान में देश के प्रत्येक नागरिक को उनका मौलिक अधिकार प्रदान कर अमीरी और गरीबी की रेखा को समाप्त कर समानता के साथ जीने का अधिकार प्रदान किया हैं। लेकिन अमीरों एवं गरीबों के बीच बढ़ रही खाई को पाटने की आवश्यकता हैं और यह तभी समाप्त हो सकता है जब देश को भ्रष्टाचार से मुक्ति दिलाने कांग्रेसजन आगे आयें। जिला कांग्रेस कमेटी के द्वारा आयोजित कार्यक्रम में पूर्व विधायक शिव नेताम, नगरपालिका अध्यक्ष पवन कौशिक, उपाध्यक्ष मनोज जैन, पार्षद यासीन कराणी, विजय यादव, आलोक श्रीवास्तव, आशीष दत्तराय, प्रदेश प्रतिनिधि दिलीप खटवानी, शहर कांग्रेस अध्यक्ष नरेश बिछिया, ग्रामीण अध्यक्ष नरोत्तम पटेल, जनपद उपाध्यक्ष हरनेक सिंह ओजला, जनपद सदस्य तरेन्द्र भंडारी, लक्ष्मणपुरी गोस्वामी, इसहाक अहमद, महेन्द्र यादव, मुकेश खटवानी, ललित सिंह ठाकुर, राजेश शर्मा, रामसेवक पटेल, बिंदा धनकर आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।
सोमवार, 4 अप्रैल 2011
रमन सरकार पर कांग्रेस ने साधा निशाना
बर्खास्त करने की मांग पर किया प्रदर्शन
कांकेर। प्रदेश की भाजपा सरकार को बर्खास्त करने की मांग को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी के द्वारा स्थानीय पुराना बस स्टैंड में धरना प्रदर्शन का आयोजन कर रमन सरकार को जमकर कोसा गया। साथ ही राज्यपाल के नाम तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा गया। धरनास्थल में कुछ समय के लिए रायपुर से जगदलपुर जाते समय पूर्व नेताप्रतिपक्ष महेंद्र कर्मा भी उपस्थित हुए।
जिला कांग्रेस कमेटी के द्वारा राज्यपाल के नाम सौंपे गए ज्ञापन में उल्लेख किया गया है कि प्रदेश में काबिज भाजपा की सरकार हर क्षेत्र में असफल साबित हुई है। पिछले दिनों दक्षिण बस्तर के ताड़मेटला में आदिवासियों के लगभग तीस सौ घरों में आग लगाकर बड़ी संख्या में आदिवासियों की हत्या कर दी गई। महिलाओं के साथ बलात्कार किया गया और सुरक्षा बलों ने उस क्षेत्र के प्रभावितों तक जिला प्रशासन को राहत सामाग्री पहुंचाने नहीं दिया जिसके कारण अनेक आदिवासियों की मौत भूख से हो गई। कांग्रेस विधायक दल इस घटना की जांच करने एवं प्रभावितों से मिलने के लिए घटनास्थल जाना चाहा तो वहां तक उन्हें जाने नहीं दिया गया बल्कि जो लोग इस घटना के लिए जिम्मेदार थे उन्हें गिरफ्तार ना कर मुख्यमंत्री के इशारे पर विधायकों को गिरफ्तार किया गया। यह सारी घटना प्रदेश सरकार के संरक्षण में सुरक्षा प्रदान करने वालों के द्वारा की गई है जो कि अत्यंत ही निंदनीय है।
जो सरकार आम जनता को संरक्षण प्रदान नहीं कर सकती है उनके जान माल की हिफाजत नहीं कर सकती है बल्कि उनके द्वारा ही निर्दोष आदिवासियों की हत्या करवाई जाती है। प्रदेश में लगातार बिगड़ते कानून व्यवस्था की स्थिति से प्रदेशवासी भयभीत है व असुरक्षा का अनुभव करने लगे हैं। ऐसी सरकार को प्रदेश में शासन करने का कोई अधिकार नहीं है।
कांग्रेस के धरना प्रदर्शन में मुख्य रूप से जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजेश तिवारी, पूर्व मंत्री शिव नेताम, नगरपालिका अध्यक्ष पवन कौशिक, उपाध्यक्ष मनोज जैन, जितेंद्र सिंह ठाकुर, दिलीप खटवानी, प्रीति नेताम, भुनेश्वर नाग, नरोत्तम पटेल, नरेश बिछिया, रमेश गौतम, यासीन कराणी, विजय यादव, दुलारी पटेल, छाया कौशिक, निशा मेहता, मानक दरपट्टी, चंद्रकांत धु्रवा, बसंत यादव, बीरेश ठाकुर, धर्मेंद्र मेहता, स्वर्णलता सिंह, झमित जैन, पूजा बोरकर वरलक्ष्मी, तारा ठाकुर, सुरेश सोनी, जितेंद्र मोटवानी, राजेश शर्मा, इसहाक अहमद, रामकरण कुंजाम, लक्ष्मणपुरी गोस्वामी, नंदकिशोर राठी, कैलाश खत्री, सुखदेव गाव़े, धर्मेंद्र नेताम, मांडवी दीक्षित, नरेश ठाकुर, अजय सिंह, कुबेर सिंह, मुन्ना कुलदीप, हेमंत धु्रव, तरेंद्र भंडारी, तुषार ठाकुर, आशा निषाद, पदमा चंद्राकर, बासन बाई, धरमीन बाई, गीता धु्रव, आरती यादव, जीवधर प्रसाद दुबे, विष्णु चौरसिया, मतीन खान, पवन ठाकुर, भुनेश्वर, शहनाज बेगम, मोरे बाई, अगतीन बाई, रोशन आरा, खपरा बाई, महेंद्र नायक, सरोज देवी, जन्नतुन, हेमलता गोस्वामी, रसीला खतून, फातिमा बेगम आदि मौजूद रहे।
शनिवार, 2 अप्रैल 2011
बिजली दर में वृद्धि कर जनता को सरकार ने अप्रैल फूल बनाया है :- राजेश तिवारी
कांकेर :- प्रदेश सरकार के द्वारा एक अप्रेल से बिजली दरों में वृद्धि करके प्रदेश की जनता को अप्रेल फूल बनाने का काम किया है जिसका विरोध कांग्रेस करती हैं। भारतीय जनता पार्टी के द्वारा एक ओर महंगाई एवं भ्रष्टाचार के विरोध में प्रदर्शन किया जा रहा हैं वहीं दूसरी ओर उनकी पार्टी की सरकार प्रदेश की जनता पर महंगाई का बोझ लगातार डालने का काम कर रही हैं। अधिकारी खुले आम कार्यालय में बैठ कर लोगों से घूस मांगने का काम कर रहे हैं, शिकायतों के बाद भी किसी भी प्रकार की कार्यवाही ना होना भाजपा के नेताओं की संलिप्तता को दर्शाता हैं। जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजेश तिवारी ने उक्त आरोप लगाते हुए भाजपा से अपनी दोमुंही नीति को बंद प्रदेश सरकार से तत्काल बिजली दर में वृद्धि के निर्णय को वापस लेने की मांग की हैं।
जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजेश तिवारी ने कहा कि प्रदेश सरकार विभिन्न प्रकार के टैक्स लगातार महंगाई बढ़ाने का काम कर रही हैं। पहले तो उसने यात्री किराये में कई गुना वृद्धि की, उसके बाद समेकित एवं जल कर में मनमाना वृद्धि और अब प्रदेश के गरीब व आम उपभोक्ताओं एवं किसानों के ऊपर बिजली दरों में 22 प्रतिशत की वृद्धि करके बोझ लादने का काम किया हैं। पूंजीपतियों व उद्योगपतियों की पोषक डा. रमन सरकार उन पर पूरी तरह से मेहरबान है जिसके कारण सबसे कम 12 प्रतिशत की बिजली दर में वृद्धि उद्योगों के ऊपर की गई हैं। सरकार ने हमारे अन्नदाता किसानों को भी नही छोड़ा, जिन किसानों को कांग्रेस शासन काल में मुफ्त बिजली मिलती थी, पहले तो किसानों को मिलने वाली मुफ्त बिजली को समाप्त किया और अब उसमें 9 प्रतिशत की वृद्धि कर दी गई हैं। सरकार दर वृद्धि को बिजली कंपनी को हो रहे घाटे को कारण बता रही है, किन्तु प्रदेश सरकार दूसरे राज्यों को बिजली बेचने से होने वाले लाभ को नही बता रही हैं। बिजली कम्पनी को हो रहे घाटे का मुख्य कारण घटिया ट्रांसफार्मर एवं अन्य सामग्री की खरीदी में भ्रष्टाचार हैं। सरकार बिजली चोरी करने वाले बड़े उद्योगपतियों एवं राईस मिलर्स के विरूद्ध कार्यवाही नही करती और उनका बोझ प्रदेश की गरीब जनता के ऊपर डाल कर अन्याय कर रही हैं।
सदस्यता लें
संदेश (Atom)













