शुक्रवार, 11 नवंबर 2011

बस्तर की जनता बनाती है राज्य में सरकार


पत्रकार वार्ता में कृषि राज्यमंत्री महंत ने कहा

कांकेर। बस्तर में सीट जीतने वाली पार्टी ही राज्य में सरकार बनाती है। बस्तर की जनता जिसे चुनती है राज्य में उसी पार्टी की सरकार बनती है। यह बात कृषि राज्यमंत्री चरणदास महंत ने कांकेर में पत्रकार वार्ता के दौरान कही। उन्होंने यह भी कहा कि वे बस्तर संभाग की जनता से यह जानने के लिए ही आए हैं कि उनसे किन उम्मीदों पर हमारी पार्टी खरी नहीं उतर रही है। श्री महंत ने कहा कि कृषि राज्य मंत्री बनकर उन्हें प्रदेश के कृषकों की सेवा का अवसर मिला है। मंत्री बनने के बाद उनकी यह पहली प्राथमिकता रहेगी कि क्षेत्र के किसानों को बेहतर सुविधा उपलब्ध कराई जाए। कृषि का रकबा, सिंचाई का रकबा बढ़ाए जाए। साथ ही उन्होंने कहा कि कांकेर जिले में काजू की फसल और मत्स्य उत्पादन को बढ़ाए जाने के क्षेत्र में भी विकास की काफी संभावना है। उन्होंने कहा कि इस संभावना को देखते हुए क्षेत्र में कृषि की नई तकनीकों के विकास, आधुनिक कृषि को प्रोत्साहन देने, सिंचाई सुविधाओं के विस्तार के संबंध में सकारात्मक कदम उठाने का प्रयास किया जाएगा। साथ ही आने वाले समय में क्षेत्र के किसानों को राशन कार्ड की तरह ही एक कार्ड भी उपलब्ध कराया जाएगा। जिसमें उनके खेतों की जानकारी होगी। इस कार्ड में खेत की मिट्टी के गुण, उसमें मौजूद तत्वों की सही मात्रा की जानकारी दी जाएगी। क्षेत्र के अधिकांश कृषक अब भी आधुनिक तरीके से कृषि करना नहीं जानते हैं। जिसके कारण वे अपने खेत की मिट्टी की प्रकृति से भी अनजान हैं। जिसके कारण वे अनजाने में अपने खेतों में जरूरत से ज्यादा या जरूरत से कम मात्रा में उर्वरकों या दवाओं का छिड़काव करते हैं। जिससे फसलों को फायदे की जगह नुकसान हो जाता है। उन्होंने बताया कि महात्मा गांधी रोजगार गारंटी के राशि के बंदरबांट के संबंध में जो शिकायतें मिली थी। केन्द्र को उन शिकायतों से अवगत करा दिया गया है। जिसके बाद केन्द्र के द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए इस संबंध में जांच भी शुरू कर दी गई है। केन्द्र की द्वारा राज्यों को मिलने वाली अधिकांश राशि भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ रही है। इस कारण जिन लोगों तक इसका लाभ पहुंचना चाहिए था। उन्हें इसका लाभ नहीं मिल पा रहा है। अन्ना हजारे द्वारा कांग्रेस पर लगातार वार किए जाने के प्रश्न पर उन्होंने कहा कि वे किसी व्यक्ति विशेष पर टिप्पणी नहीं करेंगे। लेकिन केवल बोलने से ही भ्रष्टाचार खत्म नहीं हो सकता।

इसके लिए हम सभी को आगे आना होगा। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार को रोकने के लिए पहले भी कई कानून बनाए जा चुके हैं, लेकिन सभी कानून बेअसर साबित हुए हैं। आने वाले समय में संसद में जन लोकपाल विधेयक भी पेश किया जाने वाला है जिससे देश की जनता को काफी उम्मीद है। यह पुछे जाने पर कि कांकेर क्षेत्र में आधुनिक सिंचाई सुविधा का अभाव है। अधिकांश कृषिक वर्षा के जल पर ही निर्भर हैं। ऐसी स्थिति में दुधावा जलाशय के स्थित होने के बाद भी इसका लाभ दूसरे जिले के लोगों को अधिक मिलता है और क्षेत्र के कृषक सिंचाई सुविधा से वंचित रह जाते हैं। क्या कभी कांकेर क्षेत्र के किसानों को इसका लाभ मिल सकेगा। उन्होंन कहा कि क्षेत्र में सिंचाई सुविधा के विकास के लिए प्रयास किए जाने की आवश्यकता है। पत्रकारवर्ता के दौरान श्री महंत के साथ गुरूमुख सिंह होरा, धनेश्वरी साहू, सुभाष धूप्पड़ व भूपेश बघेल मौजूद थे।

कांग्रसियों ने किया जोरदार स्वागत

चरण दास महंत के कांकेर पहुंचने पर कांग्रेसियों ने उनका जोरदार स्वागत किया। श्री महंत के आने के पूर्व ही बड़ी संख्या में कांग्रेसियों रेस्टहाउस में मौजूद थे और श्री महंत के पहुंचते ही उनका फूलमाल से स्वागत किया। इस दौरान जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष नरेश ठाकुर, गांगा पोटाई,, राजेश तिवारी, शिव नेताम, पवन कौशिक, बिरेश ठाकुर, मानक दरपट्टी, हरनेक सिंह औजला, केडी मिश्रा, सुनिल गोस्वामी, मनोज जैन, यासिन कराणी, नरेश बिछिया, कृष्ण कुमार अत्री, राजेश शर्मा, चंद्रकांत ध्रुवा, नितिन पोटाई, अनूप शर्मा, अधिश्वर नेताम, स्वर्णलता सिह, झमित जैन, गिरवर साहू, नरोत्तम पडोटी, नरोत्तम पटेल, बसंत यादव, अमिन मेमन, धर्मेन्द्र मेहता, डॉ विजय तिवारी, परदेशी निषाद, विजय ठाकुर, मांडवी दीक्षित, पूजा बोरकर, रोशन आरा, कल्पना जायसवाल, आकश राव, शेखर सलाम, ब्रम्हा ठाकुर आदि उपस्थित थे।

सोमवार, 31 अक्टूबर 2011

रविवार, 23 अक्टूबर 2011

मै ह्रदय से सभी मित्रों का आभारी हूँ

सभी मित्रों, शुभचिंतकों की दुवाओं से मै और मेरा परिवार एक बड़ी दुर्घटना से सकुशल बच गए. ये ईश्वर का चमत्कार ही है की हमें खरोच तक नहीं आई. मै ह्रदय से सभी मित्रों का आभारी हूँ, जिन्होंने मेरी इतनी चिंता कर मेरी मदद करने तुरंत मेरे पास पहुंच मेरा सम्बल बढाया. लगातार शुभचिंतकों ने फ़ोन कर चिंता जाहिर की.  मै उनका बहुत ज्यादा ही आभारी हूँ जो अनजान थे किन्तु दुर्घटना स्थल में हमारी मदद की. मै ईश्वर से सभी की खुशहाली की कामना करता हूँ.


बुधवार, 19 अक्टूबर 2011

रोजगार गारंटी के अंतर्गत फर्जी मजदूरी भुगतान


रोजगार गारंटी के अंतर्गत फर्जी मजदूरी भुगतान


भुगतान की मांग लेकर जिला पंचायत पहुंचे मजदूर 

कांकेर। रोजगार गारंटी के अंतर्गत फर्जी मजदूरी भुगतान करने का मामला प्रकाश में आया है। ग्राम गोटीटोला के ग्रामीणों ने मंगलवार को जिला पंचायत पहुंच कर सीईओ से इसकी शिकायत की। उन्होंने बताया कि पिछले वर्ष रोजगार गारंटी योजना के तहत क्षेत्र में मैदान समतलीकरण, स़ड़क निर्माण तथा खेत समतलीकरण जैसे काम कराए गए थे। 

जिसमें कई मजदूरों ने काम किया था लेकिन अब तक इन मजदूरों को मजदूरी का भुगतान नहीं किया गया है। साथ ही शासकीय राशि का फर्जी तरीके से शासकीय कर्मचारी बंदरबाट करने के फिराक में लगे हैं। कर्मचारी मस्टर रोल में फर्जी तरीके से नाम को दर्शाकर शासकीय राशि को आहरण कर रहे हैं। शासकीय राशि का इस तरह के बंदरबाट करने के अनेक मामले हैं लेकिन प्रशासन के लापरवाही के कारण मामले रुकने के बजाए और तूल ले रहा है। प्रशासन की दोषियों के खिलाफ क़ड़ी कार्रवाई नहीं होने से भ्रष्टाचारियों के हौसले और भी बुलंद हो रहे हैं। उन्होंने बताया कि इसी तरह ग्राम पंचायत गोटीटोला में भी रोजगार गारंटी के तहत राशि का फर्जी तरीके से आहरण किया गया है। 

जिला पंचायत सीईओ को ज्ञापन के द्वारा अवगत कराया कि ग्राम पंचायत गोटीटोला के आश्रित ग्राम चंदेली के द्वारा रोजगार गारंटी के अंतर्गत कार्य किया गया था, जिनका मजदूरी भुगतान नहीं किया जा रहा है। इस संबंध में पहले भी एसडीएम और कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की गई है। उन्होंने कहा कि प्रशासन इसके बाद भी चुप रहा तो भ्रष्टाचारियों की मनमानी ब़ढ़ती ही जाएगी। 

भूमि समतलीकरण कार्य में फर्जी भुगतान किया गया है। उन्होंने बताया कि ग्राम के सरपंच सचिव के द्वारा फर्जी तरीके से बैंक से राशि का आहरण किया जा रहा है उन्होंने बताया कि जब बैंक इसकी जानकारी मांगी गई तो बहुत से ऐसे व्यक्तियों के नाम सामने आए जो या तो शासकीय कर्मचारी है या पेंशनधारी है। उन्होंने बैक से प्राप्त सूची के आधार पर बताया कि द्वारका प्रसाद, सानूराम, सज्जनसिंह, मैनाबाई, गैदीबाई, सराधुराम, रैनीबाई, अमरबती, देवंतीन, अमको, रतीराम, रमेश, अघोन, लबन्तीन, सुरजाबाई, राधेराम गंगाराम, मधु, रमुला, रतुला, बृजाबाई, कृष्णाबाई, अजीत, राजेश्वरी, रोहित, सदाराम, मनटोराबाई, रोहितदास, बसंता, छत्तर, अगनूराम, देवाथ, भद्रप्रताप, निर्मला, सोकसिर, उदली, श्यामा, सुखीराम, श्यामा, कुमारी, रामभरोष, नोहर, बसंत लता आदि ऐसे नाम है जिनके नाम से फर्जी तरीके से राशि का आहरण किया गया है। ज्ञापन सौंपने वालों में राजेश तिवारी, रतिराम सेठिया, रामसिंग पोटाई, रमेश दरपट्टी, विष्णुराम नाग, सावंतराम मंडावी, छतर नेताम, जेठुराम टेकाम, रघुनाथ शोरी, रामलाल साहू, कैलाश मंडावी आदि मौजूद थे।





मंगलवार, 11 अक्टूबर 2011

कव्वाली की प्रस्तुति ने मनमोहा

गढ़िया पहाड़ पर गीत गाएगी सीमा

कांकेर। गढ़िया महोत्सव के सांस्कृतिक कार्यक्रमों की श्रृंखला में सातवें दिन बनारस की कव्वाली गायिका तथा महाराष्ट्र के कव्वाल के बीच जंगी मुकाबला हुआ। कार्यक्रम देखने भारी भी़ड़ उम़ड़ी थी तथा अंत तक महोत्सव का पंडाल खचाखच भरा हुआ था। 

रात १० बजे दुर्गा अराधना के साथ शुरू हुआ कव्वाली का दौर सुबह ४ बजे तक चला। कव्वालन सीमा सबा ने देवी अराधना के बाद ऐसी प्रस्तुति दी कि श्रोता मंत्रमुग्ध बैठे रहे। भोजपुरी में प्रस्तुत कव्वाली में राधा कृष्ण के बीच नोक झोंक की प्रस्तुति को दर्शकों ने बेहद सराहा। इसके अलावा महाभारत के अभिमन्यु प्रसंग पर प्रस्तुत कव्वाली बेटा याद रखोगे की भूल जाओगे..को भी जमकर दाद मिली। कौमी एकता पर प्रस्तुत कव्वाली जो हिन्दू मुसलमान को आपस में ल़ड़ा दे यारों हमारे मुल्क का शैतान वहीं है..को भी दर्शकों ने बेहद पसंद किया। महाराष्ट्र के कव्वाल सलीम हाशमी ने भी देवी अराधना, कौमी एकता के साथ कव्वाली का दौर शुरू किया। जिसे दर्शकों ने सराहा। दोनों कव्वाली के बीच नोंक झोंक को भी श्रोताओं ने जमकर मजा लिया। कव्वाली का मुकाबला देखने शहर के अलावा दूरदराज गांवों से भी ब़ड़ी संख्या में लोग पहुंचे थे तथा कार्यक्रम के अंत तक कव्वाली का आनंद लिया। कव्वाली के जंगी मुकाबले में बनारस की कव्वाल सीमा सबा महाराष्ट्र के कव्वाली सलीम हाशमी पर भारी प़ड़ी। 

गढ़िया पहाड़ पर गीत गाएगी सीमा 

गढ़िया महोत्सव आयोजन समिति ने बनारस की कव्वाली गायिका सीमा सबा को ग़िढ़या पहा़ड़, महोत्सव आदि के लिए अपनी आवाज में आडियो कैसेट बनाने प्रस्ताव दिया है। सीमा सबा ने इस प्रस्ताव को स्वीकार किया तथा कुछ औपचारिकताओं के बाद शीघ्र ही कैसेट कांकेर की श्रद्घालु जनता के हाथों तक पहुंचेगा। ग़िढ़या पहा़ड़ पर तैयार होने वाले गीत का मुख़ड़ा होगा चलो चलते है ग़िढ़या पहा़ड़ वहां है माता का दरबार..विदित हो की सीमा सबा पिछले १२ वर्षो से कव्वाली कर रही हैं तथा उनकी आवाज में टी सीरिज ने कव्वाली के २५ एलबम बनाए हैं जो देश में बेहद लोकप्रिय भी हुए हैं। सीमा सबा ने देश के सभी प्रांतों में कार्यक्रम दिए हैं तथा दक्षिण अफ्रीका में भी कार्यक्रम दे चुकी हैं।कांकेर। ग़िढ़या महोत्सव के सांस्कृतिक कार्यक्रमों की श्रृंखला में सातवें दिन बनारस की कव्वाली गायिका तथा महाराष्ट्र के कव्वाल के बीच जंगी मुकाबला हुआ। कार्यक्रम देखने भारी भी़ड़ उम़ड़ी थी तथा अंत तक महोत्सव का पंडाल खचाखच भरा हुआ था। 


सोमवार, 19 सितंबर 2011


गणमान्य नागरिकों के साथ गढिय़ा पहाड़ का अवलोकन



कांकेर. एतिहासिक गढिय़ा पहाड़ को पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित करने जिला प्रशासन तथा वनविभाग के अमले ने जनप्रतिनिधियों तथा शहर के गणमान्य नागरिकों के साथ गढिय़ा पहाड़ का अवलोकन किया।
विधायक सुमित्रा मारकोले ने बताया कि मुख्यमंत्री की घोषणा के अनुरूप गढिय़ा पहाड़ में सडक़ तथा मंगल भवन बनना है। इस संबंध में कलेक्टर तथा वनसंरक्षक से चर्चा कर शीघ्र कार्ययोजना बनाने कहा गया था। सडक़ बन जाने से श्रध्दालुओं को पहाड़ चढऩे में सुविधा होगी तथा पर्यटकों का भी आवागमन बढ़ेगा। 17 सितंबर की सुबह 8.30 बजे दल ने मेला भाठा मैदान से जोगी गुफा के रास्ते पहाड़ पर चढऩा शुरू किया। कलेक्टर निर्मल खाखा ने बताया प्रथम चरण में मेला भाठा मैदान से जोगी गुफा तक सडक़ बनेगी तथा दुसरे चरण में जोगी गुफा से गढिय़ा पहाड़ तक सडक़ बनाई जाएगी।
सडक़ निर्माण में लोक निर्माण विभाग तथा लोक यांत्रिकीय विभाग के अफसरों से तकनीकी सहयोग लिया जाएगा। डीएफओ आरके चंदेले ने बताया रास्ते में जगह जगह पर्यटकों के विश्राम के लिए पकोड़ा तथा विहंगम दृश्यों का नजारा लेने स्थलों का चयन किया जा रहा है। दल ने गढिय़ा पहाड़ पर गार्डन तथा वाहनों की पार्किंग के लिए भी स्थलों का चयन किया। सडक़ तथा सीढ़ी मार्ग के दोनो ओर फलदार तथा फूलदार पौधों का रोपण भी करने का निर्णय लिया गया।
गढिय़ा पहाड़ के एतिहासिक स्थलों फांसी भाठा, टूरी हठरी, खजाना पत्थर, किला, छूरी पगार, जोगी गुफा आदि को पर्यटन के दृष्टिकोण से विकसित करने तथा सुरक्षा के उपाय करने का निर्णय लिया गया। दल के सदस्यों के सुझाव पर गढिय़ा पहाड़ पर किले की चारदीवारी के अवशेषों का पुराना स्वरूप देते सरंक्षण करने का भी निर्णय लिया गया। मेला भाठा मैदान से जोगी गुफा के रास्ते प्रस्तावित सडक़ मार्ग पर बिजली तथा पेयजल के इंतजाम भी किए जाएंगे।
अवलोकन करने गए दल में राजेश तिवारी, पवन कौशिक, भरत मटियारा, अनिरूध्द साहू, मनोज जैन, जितेंद्र सिंह ठाकुर, राजीव लोचन सिंह, संदीप चौबे, विवेक परते, नारायण चंदेल, रामकुमार पंजाबी, राकेश यादव, गोपाल शर्मा, राजेश शर्मा, हुमन साहू, उपेंद्र शांडिल्य, ईशाक अहमद, राजूसिंह राणा के अलावा लोक निर्माण विकास के कार्यपालन अभियंता एमएल उईके, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी के कार्यपालन अभियंता एचएस मरकाम, वन परिक्षेत्र अधिकारी पीएनआर नायडू के अलावा अन्य विभागों के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।  

बुधवार, 14 सितंबर 2011

पुलिसिया कार्रवाई के खिलाफ सौंपा ज्ञापन


दिनभर नहीं चली टैक्सी

टैक्सी यूनियन ने सदस्यों ने पुलिस पर जबदस्ती मारपीट और गाली गलौच करने का आरोप लगाया है। टेक्सी यूनियन के अध्यक्ष सालिक राम साहू ने बताया कि सोमवार की शाम गणेश विसर्जन के दौरान पुलिसवालों ने उन्हें आटो जल्दी आगे बढ़ाने को कहा साथ ही उन्होंने गाली गलौच करते हुए एक आटो का कॉच भी तोड़ दिया। जिसके बाद पुलिस ने कुछ लोगों के साथ मारपीट भी की। उन्होंने बताया कि इस दौरान पुलिस ने टेक्सी यूनियन के सचिव हरि सिंग ठाकुर के साथ भी मारपीट की। इस घटना से आक्रोशित टेक्सी युनियन, आटो युुनियन और प्राइवेट टेक्सी युनियन ने मंगलवार को सड़को पर गाड़ी न चलाने का निर्णय लिया और उन्होंने गाड़ियां खड़ी रखीं। वहीं इस घटना के बाद आक्रोशित टेक्सी युनियन के सदस्यों ने नारेबाजी करते हुए एसपी कार्यालय पहुंचे। जहां पहुंचकर उन्होंने पुलिस अधीक्षक राहुल भगत से इस मामले की शिकायत की। शिकायत लेकर पहुंचे लोगों ने पुलिस अधीक्षक राहुल भगत को ज्ञापन सौंपा। 
इस दौरान टेक्सी यूनियन अध्यक्ष सालिक राम साहू, उपाध्यक्ष गोपी किसन चौरसिया, पूर्व जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष राजेश तिवारी, सचिव हरि सिंग ठाकुर, मुनउवर अली, निखिल साह, बबलू साहू, जगन साहू, नवाज अली, आजम अली, जाकिर अली, कुबेर, आशिष साहा, निसार खान, देवेन्द्र, प्रदीप रामानी, संजय निर्मलकर, संतोष निर्मलकर, अजय यादव, अजय साहा, संजय साहा, हेमंत निषाद, राजेन्द्र कोसरिया, शैलेन्द्र दीपक, दिलीप सारथी, शिव सारथी आदि मौजूद थे। शिकायत पर एसपी राहुल भगत ने आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया है। हालांकि टैक्सी यूनियन संघ ने ४८ घंटे के भीतर उचित कार्रवाई नहीं होने की स्थिति में आंदोलन करने की चेतावनी दी है।


मंगलवार, 16 अगस्त 2011



पदस्थापना तिथि बढ़ी



कांकेर & शिक्षाकर्मी पदस्थापना के लिए आयोजित काउंसिलिंग का विरोध किए जाने के बाद जिला पंचायत ने पदस्थापना तिथि आगे बढ़ा दी है। विरोध के दौरान जिला पंचायत में बेरोजगार संघ ने जमकर नारेबाजी की जिससे माहौल कुछ देर के लिए तनावपूर्ण हो गया। बेरोजगार संघ तथा जिला पंचायत के मध्य घंटे भर हुई चर्चा के बाद पदस्थापना तिथि आगे बढ़ाने का निर्णय लिया गया। काउंसिलिंग के दौरान शोरगुल की सूचना मिलते ही जिला तथा पुलिस प्रशासन के अधिकारी तत्काल जिला पंचायत पहुंचे। बेरोजगार संघ ने पदस्थापना काउंसिलिंग के एक दिन पूर्व जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंप काउंसिलिंग रद्द करने की मांग की थी। 

ज्ञापन में बेरोजगार संघ ने स्पष्ट कहा था कि यदि काउंसिलिंग रद्द नहीं की गई तो जिला पंचायत कार्यालय के निकट धरना-प्रदर्शन कर काउंसिलिंग का विरोध किया जाएगा, साथ ही यह भी कहा था की जिला पंचायत में उपस्थित होने वाले बाहरी आवेदकों को काउंसिलिंग में भाग लेने नहीं दिया जाएगा। इसी के चलते शुक्रवार को बेरोजगार संघ पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजेश तिवारी के नेतृत्व में प्रदर्शन कर रहा था। जिला पंचायत द्वारा काउंसिलिंग रद्द नहीं किए जाने के बाद प्रदर्शन कर रहे बेरोजगारों की भीड़ जिला पंचायत में घुस गई। प्रदर्शनकारी सीधे काउंसिलिंग हाल के दरवाजे तक पहुंच नारेबाजी करने लगे। हल्ला होने पर जिला पंचायत सीईओ ने स्वयं के कक्ष में बैठकर बात करने की बात कही।

घंटे भर हुई चर्चा के बाद निर्णय लिया गया की उम्मीदवार काउंसिलिंग के लिए पहुंच चुके है इसलिए काउंसिलिंग आयोजित की जाएगी लेकिन पदस्थापना सूची फिलहाल जारी नहीं की जाएगी। यदि सप्ताह भर में भर्ती के संबंध में शासन से कोई नया आदेश मिलता है तो उसके अनुसार ही भर्ती आगे कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान नगरपालिका उपाध्यक्ष मनोज जैन, कांग्रेस नेता राजेश शर्मा, नरेश बिछिया आदि उपस्थित थे।


शनिवार, 6 अगस्त 2011


आरोपी को बचा रही पुलिस : राजेश तिवारी



कांकेर। पूर्व जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजेश तिवारी ने पुलिस पर आरोप लगाया कि वह अंडी गांव में हुए स्कूली बच्चे की हत्या के मामले में आरोपी को बचाने का प्रयास कर रही है। श्री तिवारी ने यह बातें पत्रकार वार्ता के दौरान कहीं।

बुधवार को आयोजित एक पत्रकार वार्ता में श्री तिवारी ने कहा कि गांव के लोगों की गवाही और आरोपी द्वारा गांव वालों के सामने अपना अपराध कबूल करने के बाद भी उसके खिलाफ मामला दर्ज नहीं कर रही थी। गांव वालों, कांग्रेसियों और मितानीनों के द्वारा दबाव बनाए जाने के बाद पुलिस हरकत में आई। लेकिन इन सब के बाद भी पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज न कर, अइरादतन हत्या का मामला दर्ज किया है। उन्होंने कहा कि पुलिस यह कार्यवाही उसे संदेह के घेरे में लाकर खड़ा कर देती है। उन्होंने आशंका जताई की जो व्यक्ति मृतक की माता शांताबाई को रूपए-पैसे का लालच देकर मामले का दबाने की बात कह सकता है, निश्चित रूप से ऐसे व्यक्ति के द्वारा मामले को दबाने के लिए पुलिस को भी रूपए-पैसों का लाचल दिया होगा। उन्होंने कहा इससे यह संदेह और भी अधिक गहरा हो जाता है कि जब गांव की चुगोबाई अपना बयान दर्ज कराने थाने पहुंची तो उसका बयान नहीं लिया गया। वहीं चुगोबाई का इस संबंध में कहना है कि घटना के दिन वह अपने खेत की ओर गई हुइ थी जहां से वापस आते समय उसने जब शांता के घर उसके के बच्चों को देखने पहुंची तो उसने संजय को फांसी पर झूलता हुआ पाया। इसके बाद वह वहां से चली गई और उसके बड़े भाई से घर जाने को कहा। उसने कहा कि वह यह सब देखकर घबरा गई थी। जिसके कारण उसने यह बात किसी से नहीं कही। श्री तिवारी ने कहा कि चुगोबाई के बयान के बाद यह साबित हो जाता है कि संजय की हत्या हुई। जिसके बाद पुलिस द्वारा अइरादतन हत्या का मामला दर्ज करना संदेश के दायरे से परे नहीं रह जाता। इन सब बातों को देखते हुए लगता है मानो पुलिस स्वयं आरोपी को बचाने का प्रयास कर रही हो। साथ ही आरोपी के द्वारा गवाहों को जान से मारने की धमकी भी दी जा रही है। उन्होंने कहा कि ऐसी स्थिति में यदि पुलिस शीघ्र ही उचित कार्यवाही नहीं करती है तो कांग्रेस पुरे गावंवालों के सहयोग के साथ आंदोलन करेगी। ताकि संजय के हत्यारे को सजा मिल सके। इस अवसर शांताबाई निषाध, चुगोबाई, पूरन निषाद, नरेश बिछिया, राघवेन्द्र राजपूत, कृष्ण कुमार, उजियार सिंग तेता, पूरन सिन्हा, बसंत जैन, कुशल ठाकुर, खेमन साहू, उमेश्वर साहू, फलेश्वर साहू, उजियार निषाद व अन्य ग्रामीण उपस्थित थे।





बुधवार, 3 अगस्त 2011

मितानिन के साथ कांग्रेसियों ने बोला हल्ला


कांकेर। ग्राम अंडी में एक स्कूली छात्र की मौत का मामला सुलझने के बजाय उलझता जा रहा है। मृत बालक के परिजनों के साथ जहां कांग्रेस ने इस प्रकरण में दोषियों पर कार्रवाई की मांग को लेकर आंदोलन की चेतावनी दी है वहीं अब ग्रामीणों व जिले के मितानिनों ने दोषियों की गिरफ्तारी नहीं होने की स्थिति में पाँच अगस्त को धरना प्रदर्शन की चेतावनी दी है। गौरतलब है कि पिछले १७ जुलाई को ग्राम अंडी निवासी शांता बाई निषाद ने पुलिस को बताया था कि छठवीं कक्षा में पढ़ने वाले उसके पुत्र संजय को गांव के एक व्यक्ति चैनूराम ने पिटाई कर दी थी जिससे उसकी मौत हो गई। इसके बाद न तो उस व्यक्ति ने पूछताछ की गई और न ही कोई कार्रवाई की गई। काफी दिन बाद शव को निकालकर पोस्टमार्टम किया गया। श्रीमती शांता बाई निषाद ने बताया था कि उन्होंने पुलिस में शिकायत की है कि गांव के चैनूराम व उसकी पत्नी ने उसके बेटे संजय की पिटाई की है, जिससे उसकी मौत हो गई। इस बात का उन्हें तब पता चला जब मृत बच्चे के बड़े भाई अभिमन्यू ने घटना का खुलासा किया। अभिमन्यू ने अपनी मां से कहा कि वह गांव में रहकर नहीं पढ़ना चाहता। कारण पूछने पर उसने बताया कि संजय को चैनूराम ने मारा है। महिला ने बताया कि इसके बाद गांव में बैठक भी हुई जिसमें कथित आरोपी ने अपना अपराध कबूल करते हुए माफ करने की बात कही। बावजूद इसके उसने पुलिस में पूरी घटना की जानकारी दी। फिर भी अभी तक आरोपी से कोई पूछताछ नहीं की जा रही है। दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर मृत बालक की मां शांता निषाद के समर्थन में दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर मितानिन व कांग्रेसजनों ने कलेक्टोरेट में हल्ला बोला। इस अवसर पर मितानीन चन्द्रिका जैन, मेम सिन्हा, लकेश्वरी साहू, फूलेश्वरी निषाद, राजेश्वरी सेन, पदमा कांगे, ललीता कुंजाम, परमेश्वरी साहू, लक्ष्मी श्रीवास्तव, पनमेश्वरी नाग, हेमलता गावड़े, रामजी दर्रो, रामेश्वरी सोनवानी, राधिका दर्रो, भावना गोस्वामी, ईन्दु कावड़े, आशा कावड़े, डोमिता चन्द्रवंशी, सावित्री यादव, हेमलता गावड़े, श्रीमति गायत्री सिन्हा, श्रीमति यशोदा बाई, श्रीमती राजीम बाई, श्रीमति कविता बाई, श्रीमती मेकाई बाई, श्रीमती मानकुंवर, श्रीमती परमीला, श्रीमती चुनेश्वरी, श्रीमती बीराज, श्रीमती सरिता, रीमती रामबत्ती, श्रीमती निखपा, श्रीमती राधा, रामबत्ती, गिरजा, भुनेश्वरी तेता, इन्द्रा बाई मंडावी, तिजा सलाम, सुगुना कोर्राम, शांति दुबे, कुनिता खरे, गायत्री, महेन्द्र सिन्हा, कुशल ठाकुर, श्रीमती प्रमीला चौरसिया, प्रेमबती साहू, उषा चौरसिया, प्रमिला वर्मा, बबली तेता, दशो बाई, आशा चौहान, सरस्वती चौहान, हिरोंदा कुलदीप, सुखबाई टांडिया, हेमबाई गावर, मीना सोनवानी, सवाना सोनवानी, रमूला कांगे, कमलेश्वरी टांडिया, कु.खोरीन यादव, संगीता, सुमित्रा बोरकर, महेश्वरी जैन, चंद्रकला मंडावी, गीता साहू, बिरन जुर्री, चित्ररेखा निषाद, समारी, अंशु कावड़े, भुनेश्वरी रावटे, पदमा साहू, ममता रवटे आदि उपस्थित थी।

कलेक्टर चैंबर में धरना

इस मामले को लेकर मंगलवार को कलेक्टोरेट चैंबर में आक्रोशित लोग धरने में बैठ गए। कांग्रेसजनों व अन्य लोगों ने सवाल उठाया कि अब तक क्यों कार्रवाई नहीं की जा रही है। जिस पर एसपी राहुल भगत ने आश्वस्त किया कि मामले की जाँच चल रही है। हत्या की पुष्टि होने पर गिरफ्तारी की कार्रवाई की जाएगी। शीघ्र ही आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया। तब कहीं जाकर धरना समाप्त किया गया। इस अवसर पर प्रमुख रूप से कांग्रेस जिला कमेटी के पूर्व अध्यक्ष राजेश तिवारी, नरेश बिछिया, राजेश शर्मा आदि मौजूद थे।

भाजपा नेता के दबाव में है पुलिस
आरोपी के खिलाफ कार्रवाई न होने से नाराज ग्रामीण और जनप्रतिनिधियों ने कांकेर कलेक्टोरेट पहुंच कर कलेक्टर निर्माल खाखा से यह शिकायत की हत्या की आशंका होने और आरोपी द्वारा गांव वालों के समक्ष मारपीट की बात स्वीकार करने के बाद भी अभी तक पुलिस की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की गई है। उन्होंने कहा कि पुलिस के द्वारा मामले की जांच तो दूर की बात है, अभी तक पुलिस ने एफआईआर भी नहीं किया है। कलेक्टर से मिलने पहुंचे जनप्रतिनिधियों ने कहा कि पुलिस के इस रवैये का देखते हुए लग रहा है की पुलिस भाजपा नेता के दबाव में है। उन्होंने कहा कि आरोपी का रिश्तेदार भाजपा नेता का ड्राइवर है, जिसके कारण पुलिसिया कार्रवाही में बांधा की शंका जताई जा रही है। स्कूली छात्र की मौत को काफी समय हो जाने के बाद भी पुलिस के द्वारा किसी प्रकार की कोई कार्यवाई नहीं होने पर लोगों में पुलिस की कार्यप्रणाली को लेकर आक्रोश दिखने लगा है। कार्रवाई की मांग को लेकर कलेक्टोरेट पहुंचे ग्रामीणों ने कहा कि यदि कोई छोटा सा विवाद भी हो जाता है तो पुलिस लोगों को पूछताछ के बहाने घंटों तक थाने में बैठाकर रखती है, लेकिन इतनी बड़ी घटना के होने पर पुलिस ने अभी तक एफआईआर भी दर्ज नहीं किया है। उन्होंने कहा कि पुलिस के ऐसे रवैये को देखते हुए पुलिस पर से आम लोगों का भरोसा उठने लगा है।


गुरुवार, 21 जुलाई 2011

प्रदेश सरकार को बर्खास्त किया जाये : तिवारी



कांकेर:- गरियाबंद मैनपुर थाना क्षेत्र के अन्तर्गत ग्राम घुरूवागुड़ी के किसान सम्मेलन से लौट रहे प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नन्दकुमार पटेल, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष धनेन्द्र साहू, पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष सत्यनारायण शर्मा एवं विधायक कुलदीप जुनेजा एवं अमितेष शुक्ल के काफिले पर नक्सलियों द्वारा की गई हमले की कड़ी निन्दा करते हुए पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजेश तिवारी ने नक्सली हमले में शहीद कांग्रेस कार्यकर्ता व किसानों को विनम्र श्रद्धांजलि अॢपत की एवं प्रदेश सरकार को बर्खास्त करने की मांग की हैं। 
जिला कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राजेश तिवारी ने कहा कि रमन सरकार नक्सल समस्या का समाधान करने में पूर्णत: नाकाम हो चुकी हैं। नक्सल प्रभावित क्षेत्र में प्रशासन को पूर्व सूचना दे कर विपक्षी दल के नेताओं के जाने पर किसी भी प्रकार की सुरक्षा व्यवस्था प्रदान ना करना एक प्रकार से सरकार का षडयंत्र नजर आता हैं। पूरे प्रदेश में नक्सलवादी अपना प्रभाव तेजी से बढ़ाते जा रहे हैं, सरकार इस समस्या से निपटने में पूरी तरह से असफल हो चुकी है। सरकार के सुचनातंत्र के विफल होने के कारण प्रतिदिन अनेको बेगुनाह नक्सली हमले में मारे जा रहे हैं। ऐसा प्रतीत हो रहा हैं कि  प्रदेश में डा. रमन की नही बल्कि नक्सलवादियों की सरकार हैं। ऐसी स्थिति में रमन सरकार को तत्काल बर्खास्त कर राष्ट्रपति शासन लागू कर देना चाहिए।