शनिवार, 6 अगस्त 2011

आरोपी को बचा रही पुलिस : राजेश तिवारी



कांकेर। पूर्व जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजेश तिवारी ने पुलिस पर आरोप लगाया कि वह अंडी गांव में हुए स्कूली बच्चे की हत्या के मामले में आरोपी को बचाने का प्रयास कर रही है। श्री तिवारी ने यह बातें पत्रकार वार्ता के दौरान कहीं।

बुधवार को आयोजित एक पत्रकार वार्ता में श्री तिवारी ने कहा कि गांव के लोगों की गवाही और आरोपी द्वारा गांव वालों के सामने अपना अपराध कबूल करने के बाद भी उसके खिलाफ मामला दर्ज नहीं कर रही थी। गांव वालों, कांग्रेसियों और मितानीनों के द्वारा दबाव बनाए जाने के बाद पुलिस हरकत में आई। लेकिन इन सब के बाद भी पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज न कर, अइरादतन हत्या का मामला दर्ज किया है। उन्होंने कहा कि पुलिस यह कार्यवाही उसे संदेह के घेरे में लाकर खड़ा कर देती है। उन्होंने आशंका जताई की जो व्यक्ति मृतक की माता शांताबाई को रूपए-पैसे का लालच देकर मामले का दबाने की बात कह सकता है, निश्चित रूप से ऐसे व्यक्ति के द्वारा मामले को दबाने के लिए पुलिस को भी रूपए-पैसों का लाचल दिया होगा। उन्होंने कहा इससे यह संदेह और भी अधिक गहरा हो जाता है कि जब गांव की चुगोबाई अपना बयान दर्ज कराने थाने पहुंची तो उसका बयान नहीं लिया गया। वहीं चुगोबाई का इस संबंध में कहना है कि घटना के दिन वह अपने खेत की ओर गई हुइ थी जहां से वापस आते समय उसने जब शांता के घर उसके के बच्चों को देखने पहुंची तो उसने संजय को फांसी पर झूलता हुआ पाया। इसके बाद वह वहां से चली गई और उसके बड़े भाई से घर जाने को कहा। उसने कहा कि वह यह सब देखकर घबरा गई थी। जिसके कारण उसने यह बात किसी से नहीं कही। श्री तिवारी ने कहा कि चुगोबाई के बयान के बाद यह साबित हो जाता है कि संजय की हत्या हुई। जिसके बाद पुलिस द्वारा अइरादतन हत्या का मामला दर्ज करना संदेश के दायरे से परे नहीं रह जाता। इन सब बातों को देखते हुए लगता है मानो पुलिस स्वयं आरोपी को बचाने का प्रयास कर रही हो। साथ ही आरोपी के द्वारा गवाहों को जान से मारने की धमकी भी दी जा रही है। उन्होंने कहा कि ऐसी स्थिति में यदि पुलिस शीघ्र ही उचित कार्यवाही नहीं करती है तो कांग्रेस पुरे गावंवालों के सहयोग के साथ आंदोलन करेगी। ताकि संजय के हत्यारे को सजा मिल सके। इस अवसर शांताबाई निषाध, चुगोबाई, पूरन निषाद, नरेश बिछिया, राघवेन्द्र राजपूत, कृष्ण कुमार, उजियार सिंग तेता, पूरन सिन्हा, बसंत जैन, कुशल ठाकुर, खेमन साहू, उमेश्वर साहू, फलेश्वर साहू, उजियार निषाद व अन्य ग्रामीण उपस्थित थे।





बुधवार, 3 अगस्त 2011

मितानिन के साथ कांग्रेसियों ने बोला हल्ला


कांकेर। ग्राम अंडी में एक स्कूली छात्र की मौत का मामला सुलझने के बजाय उलझता जा रहा है। मृत बालक के परिजनों के साथ जहां कांग्रेस ने इस प्रकरण में दोषियों पर कार्रवाई की मांग को लेकर आंदोलन की चेतावनी दी है वहीं अब ग्रामीणों व जिले के मितानिनों ने दोषियों की गिरफ्तारी नहीं होने की स्थिति में पाँच अगस्त को धरना प्रदर्शन की चेतावनी दी है। गौरतलब है कि पिछले १७ जुलाई को ग्राम अंडी निवासी शांता बाई निषाद ने पुलिस को बताया था कि छठवीं कक्षा में पढ़ने वाले उसके पुत्र संजय को गांव के एक व्यक्ति चैनूराम ने पिटाई कर दी थी जिससे उसकी मौत हो गई। इसके बाद न तो उस व्यक्ति ने पूछताछ की गई और न ही कोई कार्रवाई की गई। काफी दिन बाद शव को निकालकर पोस्टमार्टम किया गया। श्रीमती शांता बाई निषाद ने बताया था कि उन्होंने पुलिस में शिकायत की है कि गांव के चैनूराम व उसकी पत्नी ने उसके बेटे संजय की पिटाई की है, जिससे उसकी मौत हो गई। इस बात का उन्हें तब पता चला जब मृत बच्चे के बड़े भाई अभिमन्यू ने घटना का खुलासा किया। अभिमन्यू ने अपनी मां से कहा कि वह गांव में रहकर नहीं पढ़ना चाहता। कारण पूछने पर उसने बताया कि संजय को चैनूराम ने मारा है। महिला ने बताया कि इसके बाद गांव में बैठक भी हुई जिसमें कथित आरोपी ने अपना अपराध कबूल करते हुए माफ करने की बात कही। बावजूद इसके उसने पुलिस में पूरी घटना की जानकारी दी। फिर भी अभी तक आरोपी से कोई पूछताछ नहीं की जा रही है। दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर मृत बालक की मां शांता निषाद के समर्थन में दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर मितानिन व कांग्रेसजनों ने कलेक्टोरेट में हल्ला बोला। इस अवसर पर मितानीन चन्द्रिका जैन, मेम सिन्हा, लकेश्वरी साहू, फूलेश्वरी निषाद, राजेश्वरी सेन, पदमा कांगे, ललीता कुंजाम, परमेश्वरी साहू, लक्ष्मी श्रीवास्तव, पनमेश्वरी नाग, हेमलता गावड़े, रामजी दर्रो, रामेश्वरी सोनवानी, राधिका दर्रो, भावना गोस्वामी, ईन्दु कावड़े, आशा कावड़े, डोमिता चन्द्रवंशी, सावित्री यादव, हेमलता गावड़े, श्रीमति गायत्री सिन्हा, श्रीमति यशोदा बाई, श्रीमती राजीम बाई, श्रीमति कविता बाई, श्रीमती मेकाई बाई, श्रीमती मानकुंवर, श्रीमती परमीला, श्रीमती चुनेश्वरी, श्रीमती बीराज, श्रीमती सरिता, रीमती रामबत्ती, श्रीमती निखपा, श्रीमती राधा, रामबत्ती, गिरजा, भुनेश्वरी तेता, इन्द्रा बाई मंडावी, तिजा सलाम, सुगुना कोर्राम, शांति दुबे, कुनिता खरे, गायत्री, महेन्द्र सिन्हा, कुशल ठाकुर, श्रीमती प्रमीला चौरसिया, प्रेमबती साहू, उषा चौरसिया, प्रमिला वर्मा, बबली तेता, दशो बाई, आशा चौहान, सरस्वती चौहान, हिरोंदा कुलदीप, सुखबाई टांडिया, हेमबाई गावर, मीना सोनवानी, सवाना सोनवानी, रमूला कांगे, कमलेश्वरी टांडिया, कु.खोरीन यादव, संगीता, सुमित्रा बोरकर, महेश्वरी जैन, चंद्रकला मंडावी, गीता साहू, बिरन जुर्री, चित्ररेखा निषाद, समारी, अंशु कावड़े, भुनेश्वरी रावटे, पदमा साहू, ममता रवटे आदि उपस्थित थी।

कलेक्टर चैंबर में धरना

इस मामले को लेकर मंगलवार को कलेक्टोरेट चैंबर में आक्रोशित लोग धरने में बैठ गए। कांग्रेसजनों व अन्य लोगों ने सवाल उठाया कि अब तक क्यों कार्रवाई नहीं की जा रही है। जिस पर एसपी राहुल भगत ने आश्वस्त किया कि मामले की जाँच चल रही है। हत्या की पुष्टि होने पर गिरफ्तारी की कार्रवाई की जाएगी। शीघ्र ही आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया। तब कहीं जाकर धरना समाप्त किया गया। इस अवसर पर प्रमुख रूप से कांग्रेस जिला कमेटी के पूर्व अध्यक्ष राजेश तिवारी, नरेश बिछिया, राजेश शर्मा आदि मौजूद थे।

भाजपा नेता के दबाव में है पुलिस
आरोपी के खिलाफ कार्रवाई न होने से नाराज ग्रामीण और जनप्रतिनिधियों ने कांकेर कलेक्टोरेट पहुंच कर कलेक्टर निर्माल खाखा से यह शिकायत की हत्या की आशंका होने और आरोपी द्वारा गांव वालों के समक्ष मारपीट की बात स्वीकार करने के बाद भी अभी तक पुलिस की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की गई है। उन्होंने कहा कि पुलिस के द्वारा मामले की जांच तो दूर की बात है, अभी तक पुलिस ने एफआईआर भी नहीं किया है। कलेक्टर से मिलने पहुंचे जनप्रतिनिधियों ने कहा कि पुलिस के इस रवैये का देखते हुए लग रहा है की पुलिस भाजपा नेता के दबाव में है। उन्होंने कहा कि आरोपी का रिश्तेदार भाजपा नेता का ड्राइवर है, जिसके कारण पुलिसिया कार्रवाही में बांधा की शंका जताई जा रही है। स्कूली छात्र की मौत को काफी समय हो जाने के बाद भी पुलिस के द्वारा किसी प्रकार की कोई कार्यवाई नहीं होने पर लोगों में पुलिस की कार्यप्रणाली को लेकर आक्रोश दिखने लगा है। कार्रवाई की मांग को लेकर कलेक्टोरेट पहुंचे ग्रामीणों ने कहा कि यदि कोई छोटा सा विवाद भी हो जाता है तो पुलिस लोगों को पूछताछ के बहाने घंटों तक थाने में बैठाकर रखती है, लेकिन इतनी बड़ी घटना के होने पर पुलिस ने अभी तक एफआईआर भी दर्ज नहीं किया है। उन्होंने कहा कि पुलिस के ऐसे रवैये को देखते हुए पुलिस पर से आम लोगों का भरोसा उठने लगा है।


गुरुवार, 21 जुलाई 2011

प्रदेश सरकार को बर्खास्त किया जाये : तिवारी



कांकेर:- गरियाबंद मैनपुर थाना क्षेत्र के अन्तर्गत ग्राम घुरूवागुड़ी के किसान सम्मेलन से लौट रहे प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नन्दकुमार पटेल, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष धनेन्द्र साहू, पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष सत्यनारायण शर्मा एवं विधायक कुलदीप जुनेजा एवं अमितेष शुक्ल के काफिले पर नक्सलियों द्वारा की गई हमले की कड़ी निन्दा करते हुए पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजेश तिवारी ने नक्सली हमले में शहीद कांग्रेस कार्यकर्ता व किसानों को विनम्र श्रद्धांजलि अॢपत की एवं प्रदेश सरकार को बर्खास्त करने की मांग की हैं। 
जिला कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राजेश तिवारी ने कहा कि रमन सरकार नक्सल समस्या का समाधान करने में पूर्णत: नाकाम हो चुकी हैं। नक्सल प्रभावित क्षेत्र में प्रशासन को पूर्व सूचना दे कर विपक्षी दल के नेताओं के जाने पर किसी भी प्रकार की सुरक्षा व्यवस्था प्रदान ना करना एक प्रकार से सरकार का षडयंत्र नजर आता हैं। पूरे प्रदेश में नक्सलवादी अपना प्रभाव तेजी से बढ़ाते जा रहे हैं, सरकार इस समस्या से निपटने में पूरी तरह से असफल हो चुकी है। सरकार के सुचनातंत्र के विफल होने के कारण प्रतिदिन अनेको बेगुनाह नक्सली हमले में मारे जा रहे हैं। ऐसा प्रतीत हो रहा हैं कि  प्रदेश में डा. रमन की नही बल्कि नक्सलवादियों की सरकार हैं। ऐसी स्थिति में रमन सरकार को तत्काल बर्खास्त कर राष्ट्रपति शासन लागू कर देना चाहिए। 

बुधवार, 29 जून 2011

आशाराम बापू का पुतला दहन



कांकेर:- अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गांधी के विरूद्ध संत आशाराम बापू के द्वारा की गई टिप्पणी से व्यथित एवं आक्रोषित कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आशाराम बापू का पुतला दहन पुराने कचहरी चौक के पास मुख्यमार्ग में कर जमकर नारेबाजी की। जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजेश तिवारी ने आशाराम बापू के द्वारा श्रीमती सोनिया गांधी के विरूद्ध की गई टिप्पणी की भत्र्सना करते हुए कहा कि विश्व बंधुत्व एवं विश्व कल्याण की बात करने वाले संत को इस प्रकार की भाषा का उपयोग करना शोभा नही देता। यह पूरे नारी जाति का अपमान हैं। आशाराम बापू जैसे संतों से ऐसी अशोभनीय टिप्पणी की अपेक्षा नही थी। कांग्रेस पार्टी एवं उसके नेता सदैव सर्वधर्म समभाव एवं धर्मनिरपेक्षता के समर्थक रहे हैं। 

पुतला दहन में के अवसर पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजेश तिवारी, जितेन्द्र सिंह ठाकुर, नपा अध्यक्ष पवन कौशिक उपाध्यक्ष मनोज जैन, पार्षद रमेश गौतम, यासीन कराणी, विजय यादव, मकबूल खान, युवा कांग्रेस अध्यक्ष आलोक श्रीवास्तव, शहर कांग्रेस अध्यक्ष नरेश बिछिया, जनपद पंचायत उपाध्यक्ष हरनेक सिंह ओजला, लोकसभा युवा कांग्रेस के उपाध्यक्ष नरेश ठाकुर, आकाश राव, राजेश शर्मा, इसहाक अहमद, एनएसयूआई अध्यक्ष ब्रह्मा ठाकुर, हेमनारायण गजबल्ला, ललित सिंह ठाकुर, गुरदीप महंत, आनन्द मोहन श्रीवास्तव, गोलू चौरसिया, आशीष मंडावी, स्वनिल मिश्रा, अजय ङ्क्षसह, सतीश केशरवानी, फरहान खान, मनोज जोशी, सौरभ श्रीवास्तव आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे। 

शुक्रवार, 24 जून 2011


प्रदेश सरकार के विरोध प्रदर्शन में जिले से पांच हजार कांग्रेसी जायेगें रायपुर

किसानों की समस्याओं को लेकर कांग्रेस करेगी प्रदर्शन
कांकेर:- प्रदेश कांग्रेस कमेटी के द्वारा प्रदेश सरकार के द्वारा केन्द्रीय योजनाओं में की जा रहे भ्रष्टाचार को उजागर कर केन्द्र सरकार को रिर्पोट भेजी जावेगी उस रिर्पोट के आधार पर केन्द्र सरकार के मंत्री एवं केन्द्रीय स्तर के अधिकारी केन्द्रीय योजनाओं हो रही गड़बडिय़ों की जांच कर कार्यवाही करेगें। उक्त उद्गार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के द्वारा नियुक्त मनीटरिंग समिति के सदस्य एवं कांकेर जिले के प्रभारी पूर्व विधायक घनाराम साहू ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक में व्यक्त करते हुए कहा कि जिला एवं ब्लाक स्तर पर बनी निगरानी समिति के सदस्य गांवों का दौरा कर जानकारी एकत्रित करें व अपनी रिर्पोट जिला कांग्रेस कमेटी के माध्यम से प्रेषित करें। प्रदेश सरकार के द्वारा केन्द्रीय योजनाओं में भारी अनियमितता बरती जा रही हैं, बहुत से काम केवल कागजों में हो रहे हैं। भाजपा नेताओं को लाभ पहुंचाने के लिए भारी भ्रष्टाचार में अधिकारी भी शामिल हैं। कांग्रेस के कार्यकर्ता संगठित हो कर गांव गांव में निगरानी रखें दस्तावेजी सबुत एकत्रित कर जनता के बीच भ्रष्टाचार को उजागर करें।  
जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजेश तिवारी ने प्रदेश सरकार के विरोध में रायपुर में 26 जून को होने वाले प्रदर्शन में जिले से पांच हजार कार्यकर्ताओं को ले जाने का लक्ष्य निर्धारित करते हुए पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी। किसानों के खाद एवं बीज की हो रही कालाबाजारी को लेकर ब्लाक स्तर पर आन्दोलन करने का निर्णय भी लिया गया। बैठक में सेक्टर एवं गांव स्तर तक समिति गठित कर संगठन को मजबूत करने का निर्णय लिया गया। बैठक को पूर्व विधायक शिव नेताम, फूलोदेवी नेताम, भुनेश्वर नाग, कांति नाग, परदेशी निषाद, विजय ठाकुर, शंकर धु्रवा, गिरवर साहू, मांडवी दीक्षित, बीरेश ठाकुर ने भी संबोधित किया। आभार प्रदर्शन दिलीप खटवानी ने किया। इस अवसर पर प्रमुख रूप से नगर पालिका अध्यक्ष पवन कौशिक, पूर्व अध्यक्ष आरती श्रीवास्तव, उपाध्यक्ष मनोज जैन, महिला कांग्रेस अध्यक्ष स्वर्णलता सिंह, पार्षद रमेश गौतम, आलोक श्रीवास्तव, विजय यादव, यासीन कराणी, ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष नरेश बिछिया, नरोत्तम पटेल, निशा मेहता, मानक दरपट्टी, दिनेश जायसवाल, टुलु भट्टाचार्य, धर्मेन्द्र मेहता, कैलाश खत्रीहेमंत धु्रव, तरेन्द्र भंडारी, आशीष दत्ताराय, चन्द्रकांत धु्रवा, राजेश शर्मा, जितेन्द्र मोटवानी, नरेन्द्र साहू, रोमनाथ जैन, पुरषोत्तम गजेन्द्र, कन्हैया साहू, सुरेशसोनी, जितेन्द्र मोटवानी, इसहाक अहमद, लक्ष्मणपुरी गोस्वामी, तारा ठाकुर, गुरदीप सिंह, मोती साहू, ललित ठाकुर, अजय रेणु, माखन पटेल, दया बघेल, कुमारी शर्मा, नन्दकुमार, पुरूषोत्तम पाटिल, वरलक्ष्मी ब्रह्मम, रोशन आरा, विराजु नेताम, अनूप शर्मा, रूखमणी उयके आदि उपस्थित थे। 


गुरुवार, 23 जून 2011


वार्ड स्तर तक कांग्रेस की गठित होगी समिति

शहर की राशन दुकानों में व्याप्त भ्रष्टाचार के विरूद्ध होगा आन्दोलन
कांकेर :- कांग्रेस पार्टी का जनाधार बढ़ाने वार्ड स्तर तक समितियों का गठन कर युवाओं एवं महिलाओं को कांग्रेस से जोडऩे कांग्रेस द्वारा जनसंपर्क अभियान चलाया जायेगा। शहर की राशन दुकानों में भ्रष्टाचार के कारण गरीबों को मिलने वाले मिट्टी तेल, चावल व शक्कर की कालाबाजारी को उजागर करने के साथ कांग्रेस ने यह भी निर्णय लिया गया कि शहर के युवा बेरोजगारों को संगठित कर एक विशाल आन्दोलन किया जाये। 
कांकेर शहर कांग्रेस की संपन्न बैठक में पार्टी को मजबूत करने के लिए शहर के प्रत्येक वार्ड में वार्ड कांग्रेस कमेटी का गठन किया जायेगा, जिसमें युवा एवं महिलाओं को अधिक से अधिक शामिल करने का निर्णय लिया गया। समिति गठन के लिए कांग्रेस के पार्षदों के साथ जिन वार्डों में कांग्रेस पार्षद नही है उन वार्डों के लिए प्रभारियों की नियुक्ति कर जिम्मेदारी दी गई। राज्य शासन के द्वारा स्थानीय बेरोजगारों की उपेक्षा करने एवं भर्ती प्रक्रिया में व्याप्त भ्रष्टाचार के विरूद्ध स्थानीय बेरोजगार युवकों को लेकर शहर कांग्रेस कमेटी के द्वारा आन्दोलन करने का भी निर्णय लिया गया। प्रदेश सरकार के विरोध में 26 जून को रायपुर में आयोजित रैली में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने के लिए पदाधिकारियों को जिम्मेदारी दी गई। कार्यकर्ताओं को जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजेश तिवारी, पूर्व मंत्री शिव नेताम, पार्षद रमेश गौतम, शहर अध्यक्ष नरेश बिछिया, स्वर्णलता सिंह, झमित जैन, पद्मा चंद्राकर, पूजा बोरकर ने संबोधित किया। बैठक में प्रमुख रूप से नपा उपाध्यक्ष मनोज जैन, पार्षद विजय यादव, यासीन कराणी, कृष्ण कुमार अत्री, युवा कांग्रेस अध्यक्ष आलोक श्रीवास्ताव, राजेश शर्मा, ललित सिंह ठाकुर, पवन ठाकुर, जितेन्द्र मोटवानी, कुमारी शर्मा, इसहाक अहमद, वरलक्ष्मी ब्रह्मम, अजय रेणु, मनोज  जोशी, आशा निषाद, रिंकू पटेल, रामसेवक पटेल, अंशु शुक्ला, दीवाकर अवस्थी, महेश चंदवानी, अघन मरकाम, विक्रम सिंह, संजय वर्मा, राजू सोनी, टिंकू सिंह, सुशील ठाकुर, मनीष जोशी, महेश नांगवानी, अजय कुमेटी, जन्नतुम बेगम, गोपी साहू, नीरज ठाकुर, रवि चंदवानी आदि प्रमुख कार्यकर्ता उपस्थित थे। 

















रविवार, 19 जून 2011

राहुल गांधी का जन्म दिन धूमधाम से मना


किसान का किया कांग्रेस ने सम्मान

कांकेर :- राहुल गांधी के जन्मदिन के अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी कांकेर के द्वारा शहर में विभिन्न प्रकार के कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। गांधी उद्यान में आयोजित कार्यक्रम में नरहरपुर क्षेत्र के किसान जोगनराम मंडावी का सम्मान कांग्रेसजनो ने किया एवं एक दूसरे को राहुल गांधी की जन्मदिन की बधाई देते हुए मिठाई वितरण किया। कोमलदेव जिला चिकित्सालय जाकर कांग्रेसजनो ने मरीजों को फल वितरण कर उनके शीघ्र स्वस्थ्य होने की कामना की। 
जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजेश तिवारी ने कहा कि राहुल गांधी किसानों के हक के लिए देशव्यापी लड़ाई लड़ रहे हैं। किसानों के सम्मान की रक्षा करने की जिम्मेदारी हम कांग्रेसजनों की है इसी कारण आज राहुल जी के जन्मदिन पर प्रतीकात्मक रूप से कृषक जोगन राम मंडावी का सम्मान किया जा रहा हैं। प्रदेश सरकार की किसान विरोधी नीतियों से किसानों का अपमान हो रहा हैं, किसान खाद, बीज ना मिलने व उनके उपज की सही कीमत नही मिलने से त्रस्त हैं उसके बाद भी कृषि कार्य में संलग्र रह कर देशसेवा कर रहे हैं। प्रदेश सरकार के द्वारा किसानों के रबी फसल की धान को समर्थन मूल्य में नही खरीदा जा रहा हैं। अपने धान की सही कीमत के लिए किसान दर दर भटक रहें हैं। सभा में कांग्रेसजनो ने प्रदेश की रमन सरकार से किसानों के धान को समर्थन मूल्य में खरीदने की मांग की। कांग्रेस के इस कार्यक्रम में पूर्व मंत्री शिव नेताम, नपा अध्यक्ष पवन कौशिक, उपाध्यक्ष मनोज जैन, आशीष दत्तराय, शहर कांग्रेस अध्यक्ष नरेश बिछिया, ग्रामीण अध्यक्ष नरोत्तम पटेल, ओमप्रकाश गिडलानी, राजेश शर्मा, पार्षद विजय यादव यासीन कराणी, रमेश गौतम, जनपद सदस्य तरेन्द्र भंडारी, ललित सिंह ठाकुर, महेन्द्र यादव, लक्ष्मणपुरी गोस्वामी, कुमारी देवी शर्मा, इसहाक अहमद आदि प्रमुख कार्यकर्ता उपस्थित थे। 


शुक्रवार, 10 जून 2011

कांग्रेस की बैठक में प्रदेश सरकार के विरूद्ध संघर्ष का एलान


किसानो को खाद, बीज उपलब्ध कराने एवं धान का समर्थन मूल्य में खरीदी की मांग

कांकेर :- जिला कांग्रेस कमेटी की प्रबंधकारिणी समिति की चारामा में आयोजित बैठक में प्रदेश सरकार के भ्रष्टाचार को उजागर करने, किसानों की समस्याओं को लेकर प्रदेश की भाजपा सरकार के विरूद्ध संघर्ष करने का निर्णय लिया गया। कांग्रेस की बैठक में योगगुरू बाबा रामदेव द्वारा सशस्त्र सेना बनाये जाने की घोषणा को संविधान विरूद्ध कार्य बताते हुए तीव्र निन्दा की गई। 
बैठक में कांग्रेस नेताओं ने बाबा रामदेव एवं अन्ना हजारे की आलोचना करते हुए कहा कि चंद लोगों के द्वारा पूरे देश में भ्रम की स्थिति निर्मित कर संवैधानिक संस्थाओं को समाप्त करने का कुचक्र करते हुए सांप्रदायिक संगठनों से मिल कर देश में अस्थिरता का वातावरण निर्मित करने का प्रयास किया जा रहा हैं। केन्द्र सरकार ने अन्ना हजारे एवं बाबा रामदेव की सभी मांगों को मान ली थी उसके बावजूद सरकार को अस्थिर करने का प्रयास एवं प्रजातंत्र के अस्तित्व को की समाप्त करने का प्रयास किया जा रहा हैं, जिसकी जितनी निन्दा की जाये वह कम हैं। बैठक को जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजेश तिवारी, पूर्व मंत्री गंगा पोटाई, शिव नेताम, भुनेश्वर नाग, विजय ठाकुर, कांति नाग, स्वर्णलता सिंह, बसंत यादव, अखिलेश चंदेल, नरेश बिछिया, परेदशी निषाद, बीरेश ठाकुर, चन्द्रकांत धु्रवा, हरनेक सिंह ओजला, दिनेश जायसवाल, नरोत्तम पटेल, धर्मेन्द्र मेहता आदि ने संबोधित किया। 
प्रबंधकारिणी समिति की बैठक में समस्त ब्लाक कांग्रेस कमेटी के कार्यांे की समीक्षा कर ब्लाक अध्यक्षों को बुथ एवं सेक्टरवार समिति का गठन करने के निर्देश जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजेश तिवारी ने दिये। कांग्रेस के पदाधिकारियों ने जिले में धान बीज, खाद की कमी के साथ रोजगार गारंटी योजना अन्तर्गत कराये जा रहे कार्यों की मजदूरी का भुगतान लंबे समय से नही होने की जानकारी दी गई। महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस एवं छात्र संगठन का समय समय पर सम्मेलन आयोजित करने का निर्णय लिया गया। जिला कांग्रेस की बैठक में कांकेर नगरपालिका अध्यक्ष पवन कौशिक, उपाध्यक्ष मनोज जैन, अब्बास खान, अंतागढ़ नपा अध्यक्ष कुंती नेताम, ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष निशा मेहता, यासीन कराणी, रमेश गौतम, राजेश शर्मा, ईसहाक अहमद, ललित सिंह ठाकुर, महेन्द्र यादव, मांडवी दीक्षित, कृष्णा नायक, तारा ठाकुर, हेमंत धु्रव, कैलाश खत्री, जगमोहन ग्रेवाल, मोती साहू, सत्तर खान, पुरूषोत्तम गजेन्द्र, शिवाराम जुर्री, लेखराम साहू, रजमन धु्रवा, राजेश देवनानी, दयाराम, वीरेन्द्र नाग, शिवा शुक्ला, लोकेश किरी, गोपाल यादव, रेखराम, जितेन्द्र नायक, उमेश देवांगन, सुरेश अक्षय, मनोहर राठौर आदि काफी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।







शुक्रवार, 27 मई 2011

कांग्रेसजनो ने पं. नेहरू का किया नमन

कांग्रेसजनो ने पं. नेहरू का किया नमन
मेघावी छात्रा निशा का किया सम्मान

शहीद राजेश पवार सहित पुलिस के जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित
कांकेर :- देश के प्रथम प्रधानमंत्री स्व. पं. जवाहर लाल नेहरू की पुण्यतिथि के अवसर पर गांधी उद्यान में आयोजित कार्यक्रम में कांग्रेसजनो ने पं. नेहरू के छायाचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि प्रदान की। इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी के द्वारा माध्यमिक शिक्षा मण्डल द्वारा आयोजित कक्षा दसवीं की परीक्षा में प्रावीण्य सूची में स्थान बना कर कांकेर जिले का नाम रोशन करने वाली छात्रा निशा सिन्हा का सम्मान करते हुए पं. जवाहर लाल नेहरू की जीवनी से संबंधित किताब एवं दुपट्टा प्रदान किया गया। जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजेश तिवारी ने कहा कि पं. नेहरू को बच्चों से विशेष लगाव था व बच्चे भी उन्हे चाचा नेहरू कह कर संबोधित करते थे। इसी लिए आज के दिन छात्रा निशा का सम्मान किया गया जिससे उसे पं. नेहरू के समान बनने की प्रेरणा मिले व एक दिन वह देश का नाम रोशन करे। पूर्व मंत्री शिव नेताम ने नेहरू जी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि आजादी के बाद देश को एकजूट कर विकास के रास्ते में ले जाने का काम नेहरू जी ने किया था। उनके द्वारा बनाई गई विदेश नीति आज भी प्रासंगिक हैं। देश के आद्योगिक विकास में भी पंडित जी का विशेष योगदान रहा हैं।
कार्यक्रम के अंत में कांग्रेसजनो ने नक्सली हिंसा की निन्दा करते हुए गरियाबंद क्षेत्र में नक्सली हमले में मारे गये जिले के निवासी एएसपी राजेश पवार एवं अन्य पुलिस के जवानों के शहादत को सलाम करते हुए दो मिनट का मौनधारण कर विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम में  मुख्यरूप से नगर पालिका अध्यक्ष पवन कौशिक, उपाध्यक्ष मनोज जैन, शहर कांग्रेस अध्यक्ष नरेश बिछिया, ग्रामीण अध्यक्ष नरोत्तम पटेल, पार्षद, विजय यादव, यासीन कराणी, ओमप्रकाश गिड़लानी, महिला कांग्रेस अध्यक्ष स्वर्णलता सिंह, वरलक्ष्मी ब्रह्मम, इसहाक अहमद, आशा निषाद, रोशन आरा, तरेन्द्र भंडारी आदि उपस्थित थे। 

शनिवार, 21 मई 2011

राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर कांग्रेसियों ने आतंकवाद मिटाने का लिया संकल्प


कोमलदेव चिकित्सालय में मरीजों को फल वितरण
 कांग्रेसियों ने आतंकवाद मिटाने का लिया संकल्प

कांकेर :- देश के पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारतरत्न स्व. राजीव गांधी जी की पुण्यतिथि के अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा आयोजित कार्यक्रम में राजीव गांधी का पुण्य स्मरण कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई एवं कांग्रेसजनों ने देश से आतंकवाद मिटाने का संकल्प लिया। श्रद्धांजलि सभा के पश्चात कोमलदेव जिला चिकित्सालय में कांग्रेसजनो ने मरीजों को फल वितरण उनके शीघ्र स्वस्थ्य होने की कामना की।
जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजेश तिवारी ने कहा कि राजीव गांधी देश से आतंकवाद समाप्त करने के लिए सदैव संघर्ष करते रहे पंजाब, असम एवं लिट्टे की आतंकवाद की समस्या को समाप्त की।  इसी प्रयास में आतंवादियों ने आज के दिन उनकी हत्या कर दी गई। हम कांग्रेसजनो को भी देश से आतंकवादी गतिविधियों को समाप्त करने का संकल्प लेना चाहिए। 
कोमलदेव चिकित्सालय में मरीजों को फल वितरण
इस अवसर पर पूर्व विधायक शिव नेताम, नगर पालिका अध्यक्ष पवन कौशिक, जनपद अध्यक्ष उर्मिला ठाकुर, नपा उपाध्यक्ष मनोज जैन, शहर कांग्रेस अध्यक्ष नरेश बिछिया, पार्षद, विजय यादव, युकां अध्यक्ष आलोक श्रीवास्तव, उपाध्यक्ष आकाश राव, ओमप्रकाश गिडलानी, राजेश शर्मा, महिला कांग्रेस अध्यक्ष स्वर्णलता सिंह वरलक्ष्मी ब्रह्मम, झमित जैन, मतीन खान, पूजा बोरकर, लक्ष्मणपुरी गोस्वामी, महेन्द्र यादव, ललित सिंह ठाकुर, इसहाक अहमद, आशा निषाद, रोशन आरा, तरेन्द्र भडारी, रोमनाथ जैन, जीवन सिंह वर्मा, जिला पंचायत सदस्य थानसिंह नरेटी, संतकुमार रजक, पद्मा चन्द्राकर, मंजू सोनवानी, नवीश चतुर्वेदी, नवीन पांडे, कुमारी देवी शर्मा आदि कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे। 
कोमलदेव चिकित्सालय में मरीजों को फल वितरण


शनिवार, 14 मई 2011

राहुल की गिरफ्तारी, कांग्रेस का प्रदर्शन


भास्कर न्यूज & कांकेर
उत्तर प्रदेश के ग्राम परसौल में किसानों के समर्थन में धरना-प्रदर्शन कर रहे अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव एवं सांसद राहुल गांधी को गिरफ्तार किए जाने के विरोध में जिला कांग्रेस कमेटी ने धरना-प्रदर्शन किया। धरने को संबोधित करते हुए कांग्रेस नेताओं ने मायावती सरकार की जमकर आलोचना की तथा यूपी सरकार को बर्खास्त करने की मांग की। सभा के पश्चात कांग्रेस ने धरना स्थल पर डिप्टी कलेक्टर एचसी नाग को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा।
सभा को संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजेश तिवारी ने कहा कि उत्तर प्रदेश में अराजकता की स्थिति हैं। किसानों पर लाठी-गोली बरसाई जा रही हैं। किसानों के समर्थन में राहुल गांधी के आने से उत्तर प्रदेश की मायावती सरकार घबरा गई और आंदोलन को कुचलने अप्रजातांत्रिक तरीके से गिरफ्तार किया गया। मायावती को किसानों की सभी मांगों को तत्काल स्वीकार करना चाहिए। सभा को पूर्व मंत्री शिव नेताम, नगर पालिका अध्यक्ष पवन कौशिक, ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष ग्रामीण नरोत्तम पटेल, शहर अध्यक्ष नरेश बिछिया, कैलाश खत्री, स्वर्णलता सिंह, तरेन्द्र भंडारी, जनपद उपाध्यक्ष हरनेक सिंह, पद्मा चन्द्राकर ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन धर्मेन्द्र मेहता ने किया।
राष्ट्रपति के नाम सौंपे ज्ञापन में उल्लेखित किया गया है कि राहुल उत्तर प्रदेश के किसानों की मांगों के समर्थन में ग्राम परसौल में शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे थे जिन्हें अप्रजातांत्रिक तरीके से गिरफ्तार किया गया है। मायावती सरकार किसानों की जायज मांगों को पूरा न कर दमनात्मक रवैया अख्तियार कर रही हैं। उत्तर प्रदेश के किसान राहुल गांधी के समर्थन में ना आए इसलिए गिरफ्तार किया गया है। किसानों के समर्थन में राहुल गांधी के सड़क में उतरने से पूरे देश के किसानों के मन में अपनी समस्या के समाधान के प्रति आशा की किरण जागी है। जिला कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश सरकार को किसानों की मांगों को शीघ्र पूरा करने आदेशित करने की मांग की हैं। धरना-प्रदर्शन में नपा उपाध्यक्ष मनोज जैन, पार्षद यासीन कराणी, विजय यादव, राजेश शर्मा, वरलक्ष्मी ब्रह्मा, झमित जैन, आकाश राव, अजय सिंह, महेन्द्र यादव, नंदकिशोर राठी, दिलीप खटवानी, जितेंद्र मोटवानी, ललित सिंह ठाकुर, इसहाक अहमद, रोशन आरा, मनीष जैन, तौहीद अली, दिनेश, गंभीर कवाची, बृजलाल उयके, जन्नतुम, वीरेंद्र मंडावी आदि उपस्थित थे।

बुधवार, 11 मई 2011

बस्तर पुलिस भाजपा की सेना : पटेल


भास्कर न्यूज .कांकेर : 
बस्तर चुनाव प्रचार से लौटे प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नंदकुमार पटेल ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि बस्तर लोक सभा उपचुनाव में चुनाव आयोग तो आचार संहिता का पालन कराना चाहता है लेकिन पुलिस तथा जिला प्रशासन उसकी नहीं सुन रही है। भाजपा सरकार के दबाव में बस्तर में निष्पक्ष चुनाव नहीं हो सकता है। बस्तर की जनता परिवर्तन चाहती है तथा वह कांग्रेस के साथ है। 
उन्होंने आगे कहा कि चुनाव में बस्तर की जीत तय है निष्पक्ष चुनाव होगा तो जीत का अंतर काफी रहेगा। भाजपा चुनाव जीतने पैसा तथा शराब की नदी बहा रही है। बूथ को ठेके में दिया गया है। प्रदेश अध्यक्ष ने प्रमाण देते हुए कहा कि कि बस्तर में पुलिस प्रशासन भाजपा की सेना की तरह काम कर रही है। महिलाओं द्वारा लगाए जाने वाली बिंदी को लेकर लोहड़ीगुड़ा की पुलिस ने घंटों कांग्रेस की गाड़ी को रोक दी। इसी तरह चुनाव प्रचार में निकले जोगी जी ने जब बचेली के एक मंदिर तक नहीं पहुंच पाने के कारण एक महिला को सौ रुपए तथा कुछ फूल मंदिर में चढ़ाने दिए तो उसे तोड़ मरोड़ कर उनके खिलाफ पैसा बांटने का आरोप लगाया तथा शिकायत भी दर्ज की गई। और तो और जिस एसडीएम को कांग्रेस ने हटाने की मांग की थी उसी एसडीएम को मामले को जांच के लिए सौंप दिया गया। कांग्रेस ने भाजपा द्वारा साड़ी बाटने तथा महिलाओं द्वारा उक्त साड़ी को पहन भाजपा की रैली में शामिल होने की शिकायत की तो आज तक उस पर कार्रवाई नहीं की गई। 

भाजपा के लच्छुराम कश्यप प्रचार समय समाप्त होने के बाद भी रात १२ बजे तक प्रचार कर रहे है। चुनाव सामग्री लेकर निकलने वाले मतदान दल के दो-दो अधिकारियों को रात में सुकमा से वापस दंतेवाड़ा बुलाया गया। इन सबकी शिकायत चुनाव आयोग से की जा रही है। प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि बदले गए दो सौ बूथ में राज्य की पुलिस को न लगाने की चुनाव अयोग से मांग की गई है। कांग्रेस ने संवेदन शील मतदान केंद्रों में वीडियोग्राफी की भी मांग की है। प्रदेश में कांग्रेस की टीम गठन के जवाब में कहा कि कांग्रेस के संविधान के अनुरूप तथा हाईकमान, बड़े नेता तथा साथियों से चर्चा कर टीम गठित की जाएगी। टीम कम तक गठित होगी इसका समय तय नहीं है लेकिन शीघ्र टीम गठित की जाएगी।