शुक्रवार, 19 नवंबर 2010

इंदिरा गांधी जी की जयंती पर पुण्य स्मरण


कांकेर :- पूर्व प्रधानमंत्री श्रीमती इंदिरा गांधी जी की जयंती के अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी कांकेर के द्वारा गांधी उद्यान में आयोजित कार्यक्रम में कांग्रेसजनो ने श्रीमती गांधी के छाया चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर पुण्य स्मरण किया।
इस अवसर पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजेश तिवारी ने कहा कि श्रीमती गांधी ने देश के गरीबों के उत्थान के लिए बीस सूत्रिय कार्यक्रम लागू किए। आदिवासी क्षेत्र के विकास के लिए अलग से धनराशि उपलब्ध कराई। आदिवासियों के लिए उनके मन में अथाह प्रेम था। बस्तर के आदिवासी आज की श्रीमती गांधी को इंदिरा माता के रूप में याद करते हैं।
इस अवसर पर पूर्व विधायक शिव नेताम, नपा उपाध्यक्ष मनोज जैन, प्रदेश प्रतिनिधि दिलीप खटवानी, महिला कांग्रेस अध्यक्ष स्वर्णलता सिंह, झमित जैन, पार्षद रमेश गौतम, विजय यादव, आशीष दत्तराय, कांतिनाग, सियो पोटाई, सुशीला देव, नरेश ठाकुर, बलाई बोस, लक्ष्मणपुरी गोस्वामी, नरोत्तम पटेल, नरेश बिछिया, ओमप्रकाशस गिड़लानी, इसहाक अहमद, आशा निषाद, ललित सिंह ठाकुर, वरलक्ष्मी ब्रह्मम, चन्द्रप्रकाश चतुर्वेदी आदिकार्यकर्ता उपस्थित थे।

3 टिप्‍पणियां: